Indian Army Recruitment: 31 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित, कोरोना की वजह से लिया यह फैसला
Indian Army Recruitment 2021: कोरोना महामारी की वजह से 31 अक्तूबर को होने वाली भारतीय आर्मी भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। ज्वॉइन इंडियन आर्मी नामक वेबसाइट ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि जल्द ही नई तारीखों का एलान किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सोल्जर जनरल ड्यूटी (सोल जीडी), सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (सोल सीएलके/एसकेटी) और सोल्जर ट्रेड्समैन के पदों के लिए 31 अक्तूबर को होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की है।
जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अपडेट में कहा गया है कि सोल जीडी, सोल (टेक), सोल टीडीएन 10वीं और सोल टीडीएन 8वीं और सोल (क्लक / एसकेटी) के लिए 31 अक्तूबर 2021 को आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) कोविड-19 महामारी की वजह से रद्द कर कर दी गई है। जल्द ही नई तारीखों की सूचना जारी की जाएगी।
Join Indian Army: एनडीए के अलावा इन 10 तरीकों से बन सकते हैं ऑफिसर, यहां पढ़िए डिटेल्स
पहले ही दिए जा चुके हैं प्रवेश पत्र
उम्मीदवार ध्यान दें कि सामान्य प्रवेश परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो भर्ती रैलियों में फिट पाए जाते हैं। भर्ती रैली उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्र के आधार पर आयोजित की जाती है। सेना भर्ती रैली के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आयोजित किया जाता है। आम प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उम्मीदवारों को रैली स्थल पर ही दिए जाते हैं। लिखित परीक्षा का स्थान, तिथि और समय उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के माध्यम से सूचित किया जाता है। कोविड-19 महामारी के कारण, भारतीय सेना ने 2020-2021 में ऐसी कई सामान्य प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर ज्वॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
Indian Navy Recruitment 2021: भारतीय नौसेना में युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर, 2500 पदों पर निकली है भर्ती
Indian Navy Recruitment 2021: बारहवीं पास युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में निकली है बंपर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ मिलेगा कई तरह के भत्तों का भी लाभ