फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy Recruitment 2021 Opportunities for youth in Indian Navy, recruitment announced on 2500 posts

Indian Navy Recruitment 2021: भारतीय नौसेना में युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर, 2500 पदों पर निकली है भर्ती 

Sun, 17 Oct 2021 08:32 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 17 Oct 2021 08:32 PM IST
सार

Indian Navy Recruitment 2021: इस भर्ती के माध्यम से भारतीय नौसेना 2500 रिक्त स्थानों को भरेगी। इनमें 2000 पद आर्टिफिसर अपरेंटिस के लिए है जबकि 500 पद सीनियर सेकेंडरी रिक्रीट (एसएसआर) के लिए है। 

Indian Navy Recruitment 2021 Opportunities for youth in Indian Navy, recruitment announced on 2500 posts
Indian Navy Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

ऐसे युवा जो देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए सुनहरा अवसर है। भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) ने आर्टिफिसर अपरेंटिस (एए) के सीनियर सेकेंडरी रिक्रीट (एसएसआर) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार ध्यान दें की इस पद पर केवल अविवाहित पुरुषों के ही आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। इस बैच की शुरुआत फरवरी 2022 से की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर, 2021 है। 



नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए दसवीं और 12वीं के अंकों के आधार पर 10 हजार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवार को एक लिखित परीक्षा और उसके शारीरिक परीक्षा देनी होगी। जो भी उम्मीदवार सभी चरणों को पार कर लेंगे, उन्हें पोस्टिंग दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से भारतीय नौसेना 2500 रिक्त स्थानों को भरेगी। इनमें 2000 पद आर्टिफिसर अपरेंटिस के लिए है जबकि 500 पद सीनियर सेकेंडरी रिक्रीट (एसएसआर) के लिए है। 


भर्ती के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता 
भारतीय सेना द्वारा जारी इस भर्ती में आर्टिफिसर अपरेंटिस (एए) पदों के लिए आवेदक का 60 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार ने 12वीं में जिन विषयों का चयन किया था, उनमें गणित और भौतिकी के साथ रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या कंप्यूटर में से किसी एक विषय का होना जरूरी है। भर्ती में सीनियर सेकेंडरी रिक्रीट (एसएसआर) के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का 12वीं में गणित और भौतिकी के साथ विज्ञान, जीव विज्ञान या कंप्यूटर में से किसी एक विषय में पास होना जरूरी है। 
विज्ञापन


भारतीय नौसेना के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 फरवरी, 2002 से 31 जनवरी, 2005 के बीच होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed