India Post GDS Result 2024: जीडीएस भर्ती की तीसरी मेरिट सूची जल्द होगी जारी, जानें कैसे कर सकेंगे चेक
India Post GDS Result 2024: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट हाल ही में जारी की गई थी। इस लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद, तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विस्तार
India Post GDS Merit List: भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दो मेरिट सूचियां जारी की जा चुकी हैं। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जल्द ही जारी होने वाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जीडीएस के 44,228 पदों को भरा जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in. पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे।
फिलहाल दूसरी मेरिट में चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होते ही तीसरी मेरिट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
10 अक्तूबर तक दस्तावेज सत्यापन
इंडिया पोस्ट के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, दूसरी मेरिट लिस्ट की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 10 अक्तूबर, 2024 को समाप्त होने वाली है। तीसरी मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें अपने ओरिजिनल सर्टिफिकेट और जरूरी दस्तावेजों की सत्यापित फोटोकॉपी के दो सेट के साथ सत्यापन के लिए बताए गए सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा।
India Post GDS Result 2024: दस्तावेज सत्यापन में साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज?
- 10वीं-12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड/आईडी प्रूफ
- जाति प्रमाण पत्र
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
- ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- किसी सरकारी अस्पताल या सरकारी मेडिकल फैसिलिटी के मेडिकल ऑफिसर द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट
- सक्षम अथॉरिटी द्वारा जारी जनजातीय/स्थानीय बोलियों के ज्ञान के संबंध में प्रमाण पत्र
India Post GDS Result 2024: कैसे चेक कर सकते हैं तीसरी मेरिट लिस्ट?
- सबसे पहले तो उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in. पर जाना होगा।
- उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट जीडीएस वेब पोर्टल पर ‘जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल, जुलाई-2024 कैंडिडेट्स’ लिखा हुआ एक विकल्प दिखाई देगा।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पॉप-अप दिखाई देगा, जहां आपको इंडिया पोस्ट सर्किल की लिस्ट मिलेगी।
- संबंधित लिस्ट पर क्लिक करें और आपको अपनी स्क्रीन पर एक विकल्प मिलेगा, जिसमें लिखा होगा, ‘शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची’।
- सूची में अपना नाम चेक करें और सुनिश्चित करें कि सभी डिटेल्स सही हैं।
- लिस्ट देखने के बाद डॉक्यूमेंट को अपने कंप्यूटर पर पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर लें।
- अब भविष्य की जरूरत के लिए डॉक्यूमेंट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।