{"_id":"66b1bad0bcaf3a18a203a508","slug":"india-post-correction-window-is-open-changes-in-application-form-for-postal-servant-post-till-august-8-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Post GDS: डाक सेवक पद के आवेदन पत्र में 8 अगस्त तक कर सकेंगे बदलाव, सुधार विंडो खुली","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
India Post GDS: डाक सेवक पद के आवेदन पत्र में 8 अगस्त तक कर सकेंगे बदलाव, सुधार विंडो खुली
Tue, 06 Aug 2024 11:25 AM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:25 AM IST
सार
India Post GDS: इंडियन पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक के पदों भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो चुकी है। 6 अगस्त से इसकी सुधार विंडो खुलेगा। जिन उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में बदलाव करना हो, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
सुधार विंडो खुली
विस्तार
डाक विभाग की डाक सेवक पदों की भर्ती के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो खुल गई। इसके तहत पंजीकरण 5 अगस्त को बंद हो चुके हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो 8 अगस्त तक खुली रहेगी।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 द्वारा 23 डार्क सर्किलों में 44228 ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरा जाना है। इसमें राजस्थान में 2,718, बिहार में 2,558, उत्तर प्रदेश में 4,588, छत्तीसगढ़ में 1,338 और मध्य प्रदेश में 4,011 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन विंडो सोमवार 5 बजे बंद हो चुकी है। वहीं आज 6 अगस्त से इसकी आवेदन विंडो बंद हो चुकी है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 के आवेदन पत्र में ऐसे करें बदलाव
जिन उम्मीदवारों को ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। अगर वे उसमें बदलाव करना चाहते हैं, तो इन चरणों के जरिए कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया में संगठन द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मेरिट सूची मान्यता प्राप्त बोर्ड की 10 वीं कक्षा की माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में प्राप्त अंकों/ग्रेड/पॉइंट्स को अंकों में परिवर्तित करने के आधार पर 4 दशमलव की सटीकता के साथ प्रतिशत में तैयार होगी। बता दें कि पंजीकरण प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हुई जो कि 5 अगस्त तक रही। अधिक संबंधित जानकारी के लिए इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर देखें।

- भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगइन करना होगा।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आवेदन पत्र की जांच करें और जहां आवश्यक हो वहां परिवर्तन करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।