फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IIT Placement: Significant Decline in Campus Placements at IIT, NIT and IIIT; Average Salary Package Also Drop

IIT Placement: आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी के कैंपस प्लेसमेंट में भारी गिरावट; छात्रों के औसत पैकेज में भी कमी

Sun, 30 Mar 2025 10:44 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 30 Mar 2025 10:44 AM IST
सार

IIT Placement Drop: संसद में पेश संसदीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी 23 आईआईटी में वर्ष 2021-22, शैक्षणिक सत्र 2022-23 और सत्र 2023-24 के बीच कैंपस प्लेसमेंट में गिरावट आई है। समिति ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 को मूल्यांकन में शामिल नहीं किया है।

विज्ञापन
IIT Placement: Significant Decline in Campus Placements at IIT, NIT and IIIT; Average Salary Package Also Drop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

IIT Placement: आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी के कैंपस प्लेसमेंट में गिरावट आई है। कुछ आईआईएम के प्लेसमेंट में भी कमी दिख रही है। पुराने आईआईटी कैंपस प्लेसमेंट में पिछले तीन सालों में यह गिरावट करीब 10 फीसदी तक है। यह खुलासा शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय समिति की रिपोर्ट में हुआ है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को कैंपस प्लेसमेंट में बढ़ोतरी के लिए रोजगार क्षमता बढ़ाने पर काम करने की सिफारिश भी की है।

विज्ञापन

23 आईआईटी के कैंपस प्लेसमेंट में गिरावट

संसद में पेश संसदीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी 23 आईआईटी में वर्ष 2021-22, शैक्षणिक सत्र 2022-23 और सत्र 2023-24 के बीच कैंपस प्लेसमेंट में गिरावट आई है। समिति ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 को मूल्यांकन में शामिल नहीं किया है। सबसे अधिक गिरावट दिग्गज व पुराने आईआईटी यानी आईआईटी रुड़की में देखी गई है। यहां प्लेसमेंट वर्ष 2021-22 में 98.54 फीसदी से घटकर वर्ष 2023-24 में 79.66 प्रतिशत रह गई है। यानी करीब 18.88 फीसदी की गिरावट।

विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। यहां वर्ष 2021-22 और वर्ष 2023-24 के बीच 14.88 फीसदी की गिरावट है। तीसरे स्थान पर आईआईटी बॉम्बे का नाम है। यहां पर वर्ष 2021-22 और 2023-24 के बीच 12.72 फीसदी की गिरावट है। वर्ष 2021-22 में 96.11 फीसदी था, जोकि वर्ष 2023-24 के बीच 83.39 फीसदी तक रह गया है। समिति ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बाद प्लेसमेंट में गिरावट आई है।

आईआईटी बॉम्बे में वेतन पैकेज घटा

आईआईटी बॉम्बे ने सितंबर 2024 को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पिछले वर्षों की तुलना में बीते अकादमिक सत्र में कम छात्रों को प्लेसमेंट मिला था। सबसे कम वेतन पैकेज घटकर सिर्फ 4 लाख रुपये प्रति वर्ष रह गया है, जो चिंताजनक बदलाव का संकेत है। आईआईटी मद्रास ने वर्ष 2021-22 और 2023-24 के बीच प्लेसमेंट में 12.42% की गिरावट देखी है। आईआईटी-बीएचयू में वर्ष 2021-22 की तुलना में 2023-24 में प्लेसमेंट में सुधार हुआ, लेकिन पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में वर्ष 2023-24 में अभी भी 7.58% की गिरावट है। आईआटी कानपुर में 11.15% तो आईआईटी खड़गपुर ने सबसे कम 2.8% की गिरावट है।

विज्ञापन

दूसरी और तीसरी पीढ़ी के आईआईटी में भी परेशानी

समिति ने कहा है कि बड़ी संख्या में दूसरी और तीसरी पीढ़ी के आईआईटी में भी शैक्षणिक वर्ष 2021-22 और 2023-24 के बीच प्लेसमेंट में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई। वर्ष 2008 और 2009 के बीच स्थापित इन आईआईटी में से आईआईटी हैदराबाद में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई, जिसमें प्लेसमेंट दर 2021-22 में 86.52 फीसदी से गिरकर वर्ष 2023-24 में 69.33 फीसदी रह गई है। आईआईटी मंडी में 14.1 फीसदी की गिरावट है। वर्ष 2015 और 2016 के बीच स्थापित आईआईटी जम्मू में 21.83 फीसदी की गिरावट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed