फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IIT Kanpur recruitment for the post of JE MO AEE last date to apply at iitk.ac.in

IIT Kanpur Recruitment: आईआईटी कानपुर में 131 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Mon, 09 Jan 2023 01:36 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 09 Jan 2023 01:36 PM IST
सार

IIT Kanpur Recruitment: आईआईटी कानपुर में कनिष्ठ अभियन्ता सहित 131 पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे तुरंत आवेदन कर सकते हैं।  
 

विज्ञापन
IIT Kanpur recruitment for the post of JE MO AEE last date to apply at iitk.ac.in
आईआईटी कानपुर

विस्तार

IIT Kanpur Recruitment: आईआईटी कानपुर में कनिष्ठ अभियन्ता सहित 131 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, नर्सिंग, एमबीबीएस समेत अलग-अलग डिग्री धारक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आईआईटी कानपुर की ऑफिशियलल वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन का आज नौ जनवरी आखिरी मौका है।
विज्ञापन

 

IIT Kanpur Recruitment आयु सीमा

ग्रुप ए के लिए असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार [पी के केलकर पुस्तकालय], असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 45 साल निर्धा्रित की गई है। जबकि ग्रुप बी के लिए मेडिकल ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल सुपरीटेंडेंट, फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर, स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 साल निर्धा्रित की गई है। वहीं जूनियर टेक्नीशियन के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 30 साल निर्धा्रित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IIT Kanpur Recruitment  आवेदन शुल्क

ग्रुप ए के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और एससी और एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं ग्रुप बी के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन

IIT Kanpur Recruitment सैलरी

लेवल १० के तहत असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को  56100 से 177500 रुपये का वेतन मिलेगा।
लेवल छह के तहत जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल सुपरीटेंडेंट, पीटीआई, स्टाफ नर्स के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 से 1,12,400 रुपये का वेतन मिलेगा। 
 लेवल तीन के तहत जूनियर टेक्नीशियन के पद पर चयनित उम्मीदवारों को  21700 से 69100 रुपये का वेतन मिलेगा।

IIT Kanpur Recruitment यह है पदों की संख्या

  1. असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर – 04 पद
  2. असिस्टेंट रजिस्ट्रार [पी के केलकर पुस्तकालय] 01
  3. असिस्टेंट रजिस्ट्रार – 03पद
  4. मेडिकल ऑफिसर – 03 पद
  5. जूनियर इंजीनियर – 10 पद
  6. जूनियर टेक्निकल सुपरीटेंडेंट – 04 पद
  7. फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर – 02 पद
  8. स्टाफ नर्स – 04 पद
  9. जूनियर टेक्नीशियन  के 100 पदों को मिलाकर कुल 131 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed