फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IIT Kanpur recruitment 2023 Last date to apply for Admin and Technical Cadre posts at iitk.ac.in

IIT Recruitment 2023: आईआईटी कानपुर में प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर भर्ती, आवेदन करने का आज आखिरी मौका

Mon, 16 Oct 2023 10:23 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 10:23 AM IST
सार

Jobs In IIT: आईआईटी कानपुर में सहायक परामर्शदाता, जूनियर असिस्टेंट (पुस्तकालय) और प्रशासनिक/तकनीकी पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। योग्य उम्मीदवार शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IIT Kanpur recruitment 2023 Last date to apply for Admin and Technical Cadre posts at iitk.ac.in
आईआईटी कानपुर

विस्तार

IIT Kanpur Recruitment 2023: आईआईटी कानपुर में विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। आईआईटी कानपुर 16 अक्तूबर को, यानी आज आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए शाम 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

IIT Kanpur Recruitment: कुल पद और रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सहायक परामर्शदाता, जूनियर असिस्टेंट (पुस्तकालय) और प्रशासनिक/तकनीकी पदों की कुल 85 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार है:

  • रजिस्ट्रार - 1 पद
  • डिप्टी रजिस्ट्रार - 5 रिक्तियां
  • असिस्टेंट काउंसलर - 6 रिक्तियां
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार - 6 रिक्तियां
  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - 2 रिक्तियां
  • हॉल प्रबंधन अधिकारी - 4 रिक्तियां
  • मेडिकल ऑफिसर - 2 रिक्तियां
  • सेफ्टी ऑफिसर - 1 पद
  • जूनियर तकनीकी अधीक्षक - 8 रिक्तियां
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 3 रिक्तियां
  • जूनियर तकनीकी अधीक्षक (अनुवाद) - 1 रिक्ति
  • जूनियर सेफ्टी ऑफिसर - 4 रिक्तियां
  • जूनियर अधीक्षक - 11 रिक्तियां
  • वरिष्ठ पुस्तकालय सूचना सहायक - 3 रिक्तियां
  • जूनियर असिस्टेंट - 5
  • जूनियर तकनीशियन - 18 रिक्तियां
  • जूनियर असिस्टेंट (लाइब्रेरी) - 5 रिक्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और/या एक विशेषज्ञ पैनल के समक्ष सेमिनार/प्रस्तुति शामिल हो सकती है, जिसके बाद चयनित पद के आधार पर लिस्टिड उम्मीदवारों के लिए एक व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पद-वार पात्रता, वेतनमान, आरक्षण/छूट, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक आवश्यकताएं और बाकी की डिटेल्स अच्छे से देख लें।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग के लिए ग्रुप ए और बी/सी के लिए आवेदन शुल्क क्रमश: 1000 रुपये और 700 रुपये है।
  • एससी/एसटी वर्ग के लिए ग्रुप ए और बी/सी के लिए आवेदन शुल्क क्रमश: 500 रुपये और शून्य रुपये है।
  • दिव्यांग/महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट - iitk.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Staff' पर क्लिक करें और 'Staff Vacancies' पर जाएं।
  • गैर-कर्मचारी रिक्तियों के अंतर्गत 'Vacancies in Administrative and Technical Cadre' पर क्लिक करें।
  • विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।
  • भर्ती पोर्टल पर पंजीकरण करें और आवेदन करें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed