IIT Kanpur Recruitment 2023: जूनियर तकनीशियन सहित कई पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया-शर्तें
IIT Kanpur Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT Kanpur Junior Technician Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आईआईटी कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अक्तूबर 2023 तक है।
IIT Kanpur Recruitment आवेदन शुल्क
ग्रुप ए पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है। जबकि PwD और महिला उम्मीदवारों को ग्रुप A के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। जबकि ग्रुप बी और सी के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है और एससी/एसटी/PwD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
IIT Kanpur Recruitment चयन प्रक्रिया
-
लिखित परीक्षा
-
कौशल परीक्षा (यदि किसी पद के लिए आवश्यक हो)
-
दस्तावेज सत्यापन
-
चिकित्सा परीक्षण