फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IIT Bhubaneswar Non-Teaching Recruitment 2025: Apply Online for 101 Vacancies

IIT Bhubaneswar Jobs: आईआईटी में गैर-शिक्षण पदों पर ढेरों नौकरियां, जानें कौन कर सकता है आवेदन; देखें वैकेंसी

Fri, 12 Dec 2025 04:30 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 12 Dec 2025 04:30 PM IST
सार

IIT Bhubaneswar Non-Teaching Recruitment: आईआईटी भुवनेश्वर ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती 2025 के तहत कुल 101 रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IIT Bhubaneswar Non-Teaching Recruitment 2025: Apply Online for 101 Vacancies
IIT Bhubaneswar Recruitment - फोटो : https://www.iitbbs.ac.in/

विस्तार

IIT Bhubaneswar Recruitment: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर (IIT Bhubaneswar) ने 8 दिसंबर 2025 को गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत संस्थान में तकनीकी और प्रशासनिक श्रेणी के कुल 101 पदों को सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक IIT भुवनेश्वर के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

गैर-शिक्षण पदों के लिए योग्यता और अनुभव

IIT भुवनेश्वर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रत्येक गैर-शिक्षण पद के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यताएं और अनुभव निर्धारित किए गए हैं। इनमें मास्टर डिग्री, स्नातक डिग्री, डिप्लोमा, आईटीआई सहित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से संबंधित योग्यताएं शामिल हैं।

इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास किसी सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्वायत्त संस्था, PSU या किसी अच्छे/प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का जरूरी अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव हर पद के अनुसार अलग-अलग है, जो कम से कम 1 साल से लेकर अधिकतम 10 साल तक हो सकता है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, ट्रांसजेंडर, महिला उम्मीदवारों और IIT भुवनेश्वर के नियमित कर्मचारियों को आवेदन शुल्क में पूरी तरह छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

आईआईटी भुवनेश्वर गैर-शिक्षण चयन प्रक्रिया 2025 संस्थान द्वारा निर्धारित की जाएगी, जिसमें आवेदन पत्रों की प्रारंभिक जांच, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा या ट्रेड टेस्ट, तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार जैसे चरण शामिल हो सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के स्टेप्स

  • IIT भुवनेश्वर के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित अधिसूचना (Non-Teaching Recruitment 2025) खोलें।
  • Register/Login विकल्प पर क्लिक करके नया पंजीकरण करें या लॉगिन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, जैसे - फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि।
  • (यदि लागू हो) आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed