{"_id":"65b4c44325eca29fc70b25fc","slug":"iim-lucknow-chief-administrative-officer-recruitment-know-how-to-apply-online-at-iiml-ac-in-2024-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की भर्ती, 2.15 लाख रुपये होगा वेतन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की भर्ती, 2.15 लाख रुपये होगा वेतन
Sat, 27 Jan 2024 02:22 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sat, 27 Jan 2024 02:22 PM IST
सार
IIM Lucknow Chief Administrative Officer Recruitment 2024 : आईआईएम लखनऊ ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
IIM Lucknow Recruitment 2024 : भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ (आईआईएम लखनऊ) ने अनुबंध के आधार पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ( Chief Administrative Office) के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iiml.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 फरवरी 2024 तक है।
विज्ञापन
IIM Lucknow अनुबंध के आधार पर नौकरी
आईआईएम लखनऊ में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर चयनित उम्मीदवार की नौकरी शुरू में एक वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और संस्थान में आवश्यकता के आधार पर दो साल की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IIM Lucknow Recruitment पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता - आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या अच्छे शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट/कॉस्ट अकाउंटेंट/कंपनी सेक्रेटरी की डिग्री होनी चाहिए।
- किसी संस्थान की प्रशासनिक गतिविधियों की योजना बनाने और चलाने में कम से कम 15 वर्षों का कार्य अनुभव रखने वाले 62 वर्ष के उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार को धन का प्रबंधन करना होगा, बजट चलाना होगा और प्रक्रियाओं को स्वचालित करना होगा।
- उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
IIM Lucknow वेतन
आईआईएम लखनऊ में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर चयनित उम्मीदवार को 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये के बीच में वेतन मिलेगा।