आईआईएम इंदौर वैकेंसी: प्रोजेक्ट मैनेजर और कंसल्टेंट समेत 107 पदों पर भर्ती, क्या है योग्यता; जानें सभी शर्तें
आईआईएम इंदौर ने प्रोजेक्ट आधारित भर्ती 2026 के तहत 107 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें प्रोजेक्ट मैनेजर, कंसल्टेंट समेत कई पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले योग्यता और अन्य शर्तें जरूर जांच लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईएम इंदौर ने प्रोजेक्ट आधारित भर्ती 2026 के तहत 107 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें प्रोजेक्ट मैनेजर, मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन एक्सपर्ट, कंसल्टेंट, टेक्निकल एक्सपर्ट और बीटेक इंजीनियर/आईटीआई प्रोफेशनल जैसे कई पद शामिल हैं।
क्या है आवेदन की शर्तें?
- प्रोजेक्ट मैनेजर - 1 पद: इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट या संबंधित विषय में पीएचडी/स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। बड़े स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर या सरकारी परियोजनाओं के प्रबंधन में 10 साल से अधिक का अनुभव जरूरी है। कार्यकाल 7 महीने का होगा।
- निगरानी एवं मूल्यांकन विशेषज्ञ - 2 पद: इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, सांख्यिकी, लोक पॉलिसी, प्लानिंग या संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए। सीनियर पद के लिए 8 साल से अधिक और जूनियर पद के लिए 3 साल से अधिक का अनुभव जरूरी है। कार्यकाल 7 महीने का होगा।
- सलाहकार - 4 पद: सिविल इंजीनियरिंग, जल संसाधन इंजीनियरिंग, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, पर्यावरण इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, अर्बन प्लानिंग या संबंधित विषय में पीएचडी/स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। रणनीतिक नेतृत्व में 15 साल से अधिक का अनुभव जरूरी है। कार्यकाल 4 महीने का होगा, जिसे 7 महीने तक बढ़ाया जा सकता है।
- तकनीकी विशेषज्ञ - 10 पद: संबंधित इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, पर्यावरण या अर्बन प्लानिंग विषय में पीएचडी/स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। सीनियर पद के लिए 8 साल से अधिक और जूनियर पद के लिए 3 साल से अधिक का अनुभव जरूरी है। कार्यकाल 4 महीने का होगा, जिसे 7 महीने तक बढ़ाया जा सकता है।
- बीटेक इंजीनियर/आईटीआई - 90 पद: बीटेक के तीसरे या चौथे वर्ष के छात्र, नए स्नातक और अनुभवी आईटीआई उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अनुभव 0 से 3 साल तक होना चाहिए। कार्यकाल 3 महीने का होगा, जिसे 2 महीने तक बढ़ाया जा सकता है।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और संबंधित अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद संस्थान की जरूरत के अनुसार लिखित परीक्षा या तकनीकी मूल्यांकन कराया जा सकता है। अंतिम चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
क्या है आवेदन की प्रक्रिया?
- निर्धारित आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- अपना अपडेटेड बायोडाटा (सीवी) संलग्न करें।
- शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां लगाएं।
- जहां जरूरी हो, वहां अनुभव प्रमाण पत्र की प्रतियां संलग्न करें।
- अन्य जरूरी दस्तावेज भी आवेदन के साथ लगाएं।
- आवेदन को तय अंतिम तिथि से पहले या उसी दिन जमा करें।
जरूरी दस्तावेज
- निर्धारित प्रारूप में भरा हुआ आवेदन पत्र
- अपडेटेड बायोडाटा (सीवी)
- शैक्षणिक योग्यता के स्व-सत्यापित प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति (जहां लागू हो)
- अन्य जरूरी सहायक दस्तावेज
कब तक करें आवेदन?
आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को आवेदन amrut1ia@iimidr.ac.in पर ईमेल के जरिए भेजना होगा। आवेदन आईआईएम इंदौर के बताए गए तरीके से करना होगा। तय समय के बाद मिले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जरूरी दस्तावेजों के बिना भेजे गए अधूरे आवेदनों पर भी विचार नहीं किया जाएगा।