UPPCL Recruitment 2022: अगर बिजली विभाग में बन गए कंप्यूटर सहायक तो महीने में मिलेगा 81,000 रुपए तक वेतन
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कंप्यूटर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन 10 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहतभरी खुशखबरी है। प्रदेश में बिजली विभाग की ओर से कंप्यूटर सहायक के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इस भर्तीकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 10 अगस्त से हो जाएगी जिसकी अंतिम तारीख 31 अगस्त 2022 है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 साल तय की गई है। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स संबंधित विभाग की वेबसाइट परविजिट कर लें। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए योग्यता
यूपीपीसीएल में कंप्यूटर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर होने वाली इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथही कंप्यूटर पर हिंदी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को देख सकते हैं।
सैलरी
इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 27,200 रुपए से 86100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से लागूकिए जाने वाले अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।