फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IDBI JAM Result 2025 Declared, Check Your Junior Assistant Manager Score Now

IDBI JAM Result: आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के परिणाम घोषित, तुरंत इस लिंक से करें चेक

Sun, 18 May 2025 03:15 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 18 May 2025 03:15 PM IST
सार

IDBI Junior Assistant Manager Result 2025: आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर रिजल्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। 

विज्ञापन
IDBI JAM Result 2025 Declared, Check Your Junior Assistant Manager Score Now
IDBI Junior Assistant Manager Result 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

IDBI Junior Assistant Manager Result 2025: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड 'O' के पदों के लिए पीजीडीबीएफ (PGDBF) 2025-26 भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 6 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपना परिणाम IDBI की आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in) पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से देख सकते हैं।

विज्ञापन


आईडीबीआई बैंक की पीजीडीबीएफ (PGDBF) के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) भर्ती 2025 के तहत कुल 650 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 260 पद अनारक्षित वर्ग के लिए, 171 ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए, 65 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए, 100 अनुसूचित जाति (SC) और 100 अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन

परिणाम में उल्लिखित विवरण 

घोषित परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और क्वालिफाइंग स्टेटस (अगले चरण के लिए चयनित या नहीं) शामिल हैं। हालांकि, ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जारी की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन तथा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 थी। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल 2025 को किया गया, जबकि प्रवेश पत्र 30 मार्च 2025 को जारी किए गए थे।

जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% और आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PWD) के उम्मीदवारों को 45% अंक प्राप्त करने होंगे।

कैसे देखें परिणाम?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Careers" सेक्शन में जाएं और "Results of various Recruitment Projects" पर क्लिक करें।
  • "Recruitment of Junior Assistant Manager- Grade 'O' Through PGDBF-2025-26" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब "Result of Online Test" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (dd-mm-yyyy) दर्ज करें और "Submit" पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed