IDBI Executive Admit Card: आईडीबीआई बैंक एक्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें
IDBI Executive Admit Card: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई, 2022 को किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IDBI Executive Admit Card: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे अब ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र को इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया...
IDBI Executive Admit Card: कब होगी परीक्षा?
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार भी सावधानी से सभी गाइडलाइन का पालन करें।
IDBI Executive Admit Card: इतने पदों पर है भर्ती
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 1544 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इनमें से 1044 पद एक्जीक्यूटिव के लिए है। जबकि, 500 पद असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-1 के लिए। बता दें कि यह भर्ती कांट्रैक्ट के तहत की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
IDBI Executive Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।