{"_id":"63edcc8aaeab45a7c90e8afa","slug":"icg-navik-recruitment-2023-last-day-to-apply-today-online-at-joinindiancoastguard-cdac-in-2023-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICG Recruitment 2023: भारतीय तटरक्षक नाविक के पदों पर भर्ती आवेदन का आज आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ICG Recruitment 2023: भारतीय तटरक्षक नाविक के पदों पर भर्ती आवेदन का आज आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई
Thu, 16 Feb 2023 11:56 AM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:56 AM IST
सार
Indian Coast Guard Recruitment 2023: भारतीय तटरक्षक की भर्ती नाविक जनरल ड्यूटी और नाविक डोमेस्टिक ब्रांच के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।
विज्ञापन
Indian Coast Guard (भारतीय तटरक्षक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
ICG Navik Recruitment 2023 Last Date: भारतीय तटरक्षक नाविक जनरल ड्यूटी और नाविक डोमेस्टिक ब्रांच के लिए भर्ती प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से भर्ती के लिए सोमवार, छह फरवरी से नाविक पदों की 255 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in के माध्यम से आज ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आज यानी 16 फरवरी, 2023 आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
ICG Recruitment 2023 रिक्तियों विवरण
इंडियन कोस्ट गार्ड यानी भारतीय तटरक्षक की ओर से यह भर्ती अभियान 255 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 255 रिक्तियां नविक (सामान्य ड्यूटी) के पद के लिए हैं और 30 रिक्तियां नाविक (घरेलू शाखा) के पद के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ICG Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 06 फरवरी, 2023 -
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 16 फरवरी, 2023 -
ICG नाविक स्टेज-1 परीक्षा तिथि - मार्च 2023 में -
आईसीजी नाविक स्टेज-2 परीक्षा तिथि - मई 2023 के मध्य में -
ICG नाविक स्टेज-3 परीक्षा तिथि - प्रारंभिक / मध्य सितंबर 2023 तक
Indian Coast Guard ICG Navik Recruitment योग्यता और पात्रता मानदंड
ICG Recruitment आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।ICG Recruitment शैक्षणिक योग्यता
नाविक (जनरल ड्यूटी) : स्कूली शिक्षा के लिए बोर्ड की परिषद से किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक विज्ञान और गणित के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।नाविक (घरेलू शाखा) : उम्मीदवारों को स्कूली शिक्षा के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
ICG Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
- 'ज्वॉइन आईसीजी एज एनरोलड पर्सनेल (सीजीईपीटी)' पर जाएं और सीजीईपीटी-02/2023 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें, लागू शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें