फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS SO Result 2021 Announced Sarkari Result Know Cut-off for Mains Exam and Steps to Check Scorecard Here

IBPS SO Result 2021: आईबीपीएस एसओ रिजल्ट जारी, ऐसे देखें मुख्य परीक्षा के लिए कट-ऑफ और स्कोर

Fri, 25 Mar 2022 09:04 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 09:04 PM IST
सार

IBPS SO Result 2021 Scorecard Announced Sarkari Result Know Cut-off for Mains Exam: आईबीपीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मुख्य परीक्षा के लिए एसओ कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। विशेषज्ञ अधिकारियों (एसओ) के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों को शामिल करने के लिए साक्षात्कार के दौर फरवरी और मार्च 2022 के महीने में आयोजित किए गए थे। 

विज्ञापन
IBPS SO Result 2021 Announced Sarkari Result Know Cut-off for Mains Exam and Steps to Check Scorecard Here
IBPS SO Result Scorecard 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS SO Result Scorecard 2021: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित आईबीपीएस एसओ भर्ती 2021 परीक्षा रिजल्ट (IBPS SO Recruitment Result) जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था और परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। विशेष रूप से, आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर उन उम्मीदवारों के लिए स्कोर कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्होंने साक्षात्कार के दौर में मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है। 

विज्ञापन

 

IBPS SO Recruitment मुख्य परीक्षा के लिए कट-ऑफ जारी

इसके अलावा, आईबीपीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मुख्य परीक्षा के लिए एसओ कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि विशेषज्ञ अधिकारियों (एसओ) के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों को शामिल करने के लिए साक्षात्कार के दौर फरवरी और मार्च 2022 के महीने में आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार के दौर में आवंटित किए जाने वाले अधिकतम अंक 100 निर्धारित किए गए थे। आईबीपीएस की ओर से भर्ती प्रक्रिया CRP SPL-XI के तहत 1828 स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS SO Recruitment: रिजल्ट एवं स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के चरण

उम्मीदवार अपने संबंधित स्कोर कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे बताई गई चरणबद्ध प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं- 

  1. आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर लॉग इन करें।
  2. होम पेज पर उपलब्ध लिंक "CRP SPL-XI scorecard" पर क्लिक करें। 
  3. आपको एक नए लॉगिन पेज पर री- डायरेक्ट किया जाएगा।
  4. उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल यानी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि आदि दर्ज करें। 
  5. इसे सबमिट करें, अब आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. स्कोर कार्ड को अच्छी तरह से देखें और इसे डाउनलोड कर लें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी भी निकाल कर रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed