फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB Vacancy 2026 Revised: Total Posts Increased to 13,757, Check Post-Wise Vacancies

ग्रेजुएट्स के लिए बंपर भर्ती: आईबीपीएस आरआरबी में बढ़ी रिक्तियों की संख्या, अब 13757 कुल पद, जल्द भर दें फॉर्म

Fri, 25 Sep 2026 08:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 25 Sep 2026 08:02 PM IST
सार

IBPS RRB Vacancy 2026 Revised: आईबीपीएस ने आरआरबी भर्ती 2026 की रिक्तियों में संशोधन किया है। इस संशोधन के बाद कुल पद 13,706 से बढ़कर 13,757 हो गए हैं। कार्यालय सहायक की रिक्तियां भी बढ़ी हैं। वहीं अधिकारी वर्ग के पदों में भी बदलाव हुआ है। जानें अब किस पद पर कितनी वैकेंसी हैं...
 

विज्ञापन
IBPS RRB Vacancy 2026 Revised: Total Posts Increased to 13,757, Check Post-Wise Vacancies
IBPS RRB XV Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

IBPS RRB Vacancy 2026 Revised: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2026 को लेकर नया अपडेट आया है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने भर्ती की संशोधित वैकेंसी सूची जारी की है। पहले इस भर्ती के तहत 13,706 पद अधिसूचित किए गए थे। अब 25 सितंबर 2026 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 13,757 पद हो गए हैं।

विज्ञापन


इस तरह कुल रिक्तियों में 51 पदों की बढ़ोतरी हुई है। पहले कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के 8,183 पद थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 8,222 हो गई है। अधिकारी वर्ग में भी संशोधित पदवार वैकेंसी जारी की गई है।

विज्ञापन

अब किस पद पर कितनी वैकेंसी हैं?

संशोधित सूची में कार्यालय सहायक के साथ अधिकारी वर्ग के अलग-अलग पद शामिल हैं। संशोधित सूची में सभी 10 पदों को मिलाकर कुल 13,757 रिक्तियां हैं। पदवार वैकेंसी इस प्रकार है:

 
पद का नाम संशोधित वैकेंसी
कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) 8,222
अधिकारी स्केल-I 4,256
अधिकारी स्केल-II (सामान्य बैंकिंग अधिकारी) 666
अधिकारी स्केल-III 220
अधिकारी स्केल-II (सूचना प्रौद्योगिकी) 182
अधिकारी स्केल-II (चार्टर्ड अकाउंटेंट) 82
अधिकारी स्केल-II (विधि) 56
अधिकारी स्केल-II (कृषि अधिकारी) 38
अधिकारी स्केल-II (कोषागार प्रबंधक) 19
अधिकारी स्केल-II (विपणन अधिकारी) 16
कुल 13,757

 

विज्ञापन

पहले कितनी वैकेंसी थीं और अब क्या बदला?

शुरुआती अधिसूचना में कुल 13,706 पद थे। इनमें 8,183 कार्यालय सहायक और अधिकारी वर्ग के कुल 5,523 पद शामिल थे।

  • अब कुल पद बढ़कर 13,757 हो गए हैं।
  • कार्यालय सहायक की संख्या 8,183 से बढ़कर 8,222 हो गई है।
  • अधिकारी स्केल-I के 4,256 पद पहले की तरह हैं।

अधिकारी स्केल-II के अलग-अलग पदों और अधिकारी स्केल-III की संशोधित संख्या को मिलाकर अधिकारी वर्ग की कुल वैकेंसी में बदलाव हुआ है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन और भर्ती से जुड़ी जानकारी देखते समय संशोधित वैकेंसी सूची जरूर देख लेनी चाहिए।

विज्ञापन

किस पद के लिए कितनी शैक्षणिक योग्यता चाहिए?

पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग हैं। प्रमुख पात्रता इस प्रकार है:

 
पद शैक्षणिक योग्यता अनुभव
कार्यालय सहायक किसी भी विषय में स्नातक कोई अनुभव नहीं
अधिकारी स्केल-I स्नातक कोई अनुभव नहीं
स्केल-II सामान्य बैंकिंग अधिकारी स्नातक, न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक बैंक/वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में 2 वर्ष
स्केल-II सूचना प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी में डिग्री, न्यूनतम 50 प्रतिशत संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष
स्केल-II चार्टर्ड अकाउंटेंट भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान से प्रमाणित योग्यता चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में 1 वर्ष
स्केल-II विधि विधि में डिग्री, न्यूनतम 50 प्रतिशत अधिवक्ता/विधि अधिकारी के रूप में 2 वर्ष
स्केल-II कोषागार/विपणन वित्त/विपणन में एमबीए या चार्टर्ड अकाउंटेंट संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष
स्केल-II कृषि कृषि/बागवानी में स्नातक, न्यूनतम 50 प्रतिशत संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष
अधिकारी स्केल-III स्नातक, न्यूनतम 50 प्रतिशत बैंक/वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में 5 वर्ष

 

उम्मीदवार की योग्यता और संबंधित परीक्षा का परिणाम 21 सितंबर 2026 तक घोषित होना चाहिए।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग है। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

 

पद आयु सीमा जन्म तिथि
कार्यालय सहायक 18 से 28 वर्ष 2 सितंबर 1998 से 1 सितंबर 2008 के बीच
अधिकारी स्केल-I 18 से 30 वर्ष 2 सितंबर 1996 से 1 सितंबर 2008 के बीच
अधिकारी स्केल-II 21 से 32 वर्ष 2 सितंबर 1994 से 1 सितंबर 2005 के बीच
अधिकारी स्केल-III 21 से 40 वर्ष 2 सितंबर 1986 से 1 सितंबर 2005 के बीच


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी:

  • एससी और एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी गैर-क्रीमी लेयर को तीन वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • कार्यालय सहायक पद के लिए पूर्व सैनिकों और विधवा या तलाकशुदा महिलाओं के लिए भी निर्धारित नियमों के अनुसार अलग छूट का प्रावधान है।
     

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा।

 

श्रेणी आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/दिव्यांग/पूर्व सैनिक (केवल कार्यालय सहायक) 175 रुपये
अन्य सभी उम्मीदवार 850 रुपये

 

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ भर्ती 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को आवश्यक पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
  • पंजीकरण पूरा करने के बाद, अपने खाते में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed