फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB IX Officer Scale 1, Office Assistant Provisional Allotment List Released

IBPS RRB Result 2021: ऑफिसर स्केल 1, ऑफिस असिस्टेंट प्रोविजनल लिस्ट जारी, यह है डायरेक्ट लिंक

Sat, 30 Oct 2021 01:33 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 30 Oct 2021 01:33 PM IST
सार

IBPS RRB Result 2021: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आईबीपीएस आरआरबी परिणाम 2021 के लिए अनंतिम आवंटन सूची जारी की है। अधिकारी स्केल I और कार्यालय सहायक पदों के लिए अनंतिम आवंटन सूची जारी की गई है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS RRB IX Officer Scale 1, Office Assistant Provisional Allotment List Released
ibps recruitment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आरआरबी परिणाम 2021 के लिए अनंतिम आवंटन (प्रोविजनल अलॉटमेंट) सूची 2021 जारी कर दी है। आरआरबी पीओ, क्लर्क 2020 आरक्षित सूची के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर उपलब्ध अनंतिम आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, सीआरपी-आरआरबी-IX अधिकारी स्केल I, कार्यालय सहायक भर्ती 2020 के तहत अनंतिम आवंटन (प्रोविजनल अलॉटमेंट) योग्यता-सह-वरीयता के आधार पर किया गया है।

विज्ञापन

अनंतिम आवंटन सूची, आरक्षण नीति पर सरकारी दिशा-निर्देशों, भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों, प्रशासनिक अत्यावश्यकता आदि को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। आरआरबी-IX क्लर्क, पीओ अनंतिम आवंटन सूची 28 नवंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। योग्य उम्मीदवार पंजीकरण संख्या / रोल नंबर, पासवर्ड / जन्मतिथि और कैप्चा कोड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करके अनंतिम सूची की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ अनंतिम आवंटन सूची 2021: ,ऐसे देखें अपना परिणाम

आरआरबी-IX अधिकारी स्केल I, कार्यालय सहायक परीक्षा 2020 के लिए अनंतिम आवंटन सूची की जांच करने के लिए चरण नीचे दिए गए हैं।

 

चरण 1 - आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होम पेज पर उपलब्ध 'IBPS RRB-IX ficer Scale I/ ऑफिस असिस्टेंट प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट' लिंक पर क्लिक करें।
वैकल्पिक रूप से, सीधे लिंक पर यहां क्लिक करें - आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ अनंतिम आवंटन सूची 2021
चरण 3 - नए पेज पर, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे; पंजीकरण संख्या / रोल नंबर, पासवर्ड / जन्मतिथि और कैप्चा कोड।
चरण 4 - आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ अनंतिम आवंटन सूची प्रदर्शित की जाएगी।
चरण 5 - अनंतिम सूची की जाँच करें और पृष्ठ डाउनलोड करें।
चरण 6 - आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अधिक संबंधित विवरण प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवार बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed