फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB Clerk Main Admit Card 2023 out know how to download at ibps.in

IBPS RRB Clerk Main Admit Card 2023: आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 09 Sep 2023 11:27 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 09 Sep 2023 11:27 AM IST
सार

IBPS Clerk Admit Card 2023: आईबीपीएस ने आरआरबी क्लर्क मुख्य भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS RRB Clerk Main Admit Card 2023 out know how to download at ibps.in
admit card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IBPS RRB Clerk Main Admit Card 2023 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने  आरआरबी क्लर्क मुख्य भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ग्रुप 'बी' की भर्ती के लिए सीआरपी आरआरबी XII ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 सितंबर, 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन

IBPS RRB Clerk परीक्षा विवरण

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क ऑनलाइन परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 200 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। प्रश्नों में रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा और संख्यात्मक क्षमता से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और राज्य में लागू भाषा में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS Clerk Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

  • होम पेज पर आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed