फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB Clerk Admit Card 2021 released on ibps.in  steps and link to download 

आईबीपीएस आरआरबी: क्लर्क एडमिट कार्ड 2021 जारी, 5 चरणों के जरिए ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 23 Jul 2021 02:34 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 23 Jul 2021 02:34 PM IST
सार

  • प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2021 जारी हो गए हैं।

विज्ञापन
IBPS RRB Clerk Admit Card 2021 released on ibps.in  steps and link to download 
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IBPS RRB Clerk Admit Card 2021: प्रीलिम्स परीक्षा के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल रूरल रीजनल बैंक (आईबीपीएस) आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2021 जारी हो गए हैं। लिपिक संवर्ग या क्लर्क एक्स परीक्षा के आवेदकों के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए हैं। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-भारतीय नौसेना भर्ती 2021: 350 नाविक पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज
विज्ञापन



14 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी 14 अगस्त तक अपना आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी अधिसूचना के मुताबिक, इस साल इस भर्ती परीक्षा के जरिए 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में बहुत अधिक है। उम्मीदवारों का चयन सामान्य भर्ती प्रक्रिया और सीआरपी व परीक्षा के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE : केंद्रीय विद्यालय में निकलीं हैं नौकरियां, 24 जुलाई तक करें आवेदन


ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

-सबसे पहले आईबीपीएस आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी। 
-जैसे ही आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरेंगे आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

प्रीलिम्स परीक्षा के बाद मेन्स परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
 
आईबीपीएस एग्जाम तारीख
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख  22 जुलाई, 2021
एडमिट कार्ड डाउनलोड की आखिरी तारीख   14 अगस्त, 2021
 

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed