फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Join Indian Navy 2021 Last date today to apply for 350 Sailor for MR posts

भारतीय नौसेना भर्ती 2021: 350 नाविक पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

Fri, 23 Jul 2021 11:55 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 23 Jul 2021 11:55 AM IST
सार

भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 350 नाविक पदों पर भर्ती के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
Join Indian Navy 2021 Last date today to apply for 350 Sailor for MR posts
indian navy

विस्तार

भारतीय नौसेना में 350 नाविक पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी कि 23 जुलाई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। नौसेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू हुई थी। 

विज्ञापन


इन कुल 350 रिक्तियों के लिए करीब 1750 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) के लिए बुलाया जाएगा। भारतीय नौसेना की इन रिक्तियों के लिखित परीक्षा में बैठने के लिए कट ऑफ अंक अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसके लिए आधिकारिकि वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना के नाविक पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगी।
-जहां आपको एमआर में नाविक पदों के लिए आवेदन करना होगा।
-आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको अपना फॉर्म सबमिट करना होगा।
-आखिर में अपना कंफर्मेशन पेज भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed