IBPS दे रहा है सुनहरा मौका, सरकारी बैंकों में 12 हजार से ज्यादा पद खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने 12 हजार से ज्यादा पदों पर नोटिफिकेशन जारी की है। बैंक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। वे उम्मीदवार जो क्लर्क पदों पर सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि पंजीकरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी हैं।
देशभर के अलग-अलग बैंकों में ये भर्तियां होने जा रही हैं। गौरतलब है कि इलाहाबाद बैंक, कैनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, सिंडिकेट बैंक, आंन्ध्रा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के विभिन्न बैंक में कई पद खाली हैं। उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन से सभी महत्वपू्र्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि - 17 सितंबर, 2019
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 09 अक्टूबर, 2019
- ऑनलाइन आवेदन को प्रिंट करने की अंतिम तिथि - 24 अक्टूबर, 2019
- ऑनलाइन शुल्क भुगतान की तिथि - 17 सितंबर, 2019 से 09 अक्टूबर, 2019
- प्रारंभिक ट्रेनिंग परीक्षा ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि : नवंबर, 2019
- प्रारंभिक ट्रेनिंग परीक्षा की तिथि : 25 नवंबर 2019 से 30 नवंबर, 2019
- ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि : नवंबर, 2019
- आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा तिथि : 7, 8, 14 और 21 दिसंबर, 2019
- आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी होने की तिथि : दिसंबर 2019 या जनवरी 2020
- आईबीपीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : जनवरी 2020
- आईबीपीएस मुख्य परीक्षा की तिथि : 19 जनवरी, 2020
- प्रोविजनल अलॉटमेंट की तिथि : अप्रैल, 2020
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है।
शैक्षिक योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय से स्नातक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
आवेदन प्रक्रिया :
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आईबीपीएस क्लर्क भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अब जारी रखें वाले बटन पर क्लिक करें।
- अब स्टेप बाय स्टेप मांगी गई जानकार दर्ज करें और सबमिट करें।
- एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : अगर करना चाहते हैं HPPSC में नौकरी तो आज ही करें आवेदन, अब भी है एक मौका
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें के लिए यहां क्लिक करें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।