{"_id":"688b18193e2535a9810fafe2","slug":"ibps-po-so-2025-application-correction-window-open-edit-your-form-by-tomorrow-know-details-here-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IBPS PO-SO 2025: आईबीपीएस पीओ और एसओ के लिए खुली आवेदन सुधार विंडो, कल इतने बजे तक करें संशोधन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IBPS PO-SO 2025: आईबीपीएस पीओ और एसओ के लिए खुली आवेदन सुधार विंडो, कल इतने बजे तक करें संशोधन
Thu, 31 Jul 2025 12:48 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:48 PM IST
सार
IBPS PO-SO 2025 Correction Window: आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो खुल चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे 1 अगस्त 2025 तक अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों में कोई बदलाव की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
IBPS PO-SO 2025 Correction Window
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS PO-SO 2025 Correction Window Open: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) और एसओ (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज, 31 जुलाई से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर एक बार फॉर्म में सुधार कर सकते हैं, लेकिन सुधार की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2025 है।
विज्ञापन
केवल एक बार मिलेगा सुधार का मौका
आईबीपीएस ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार केवल एक बार ही अपने आवेदन में बदलाव कर सकेंगे। अगर कोई अभ्यर्थी संशोधित आवेदन में भी गलती करता है, तो उसे दोबारा सुधारने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए सुधार करने से पहले फॉर्म को ध्यान से चेक करना जरूरी होगा। नोटिस में कहा गया कि "उम्मीदवारों को करेक्शन विंडो के दौरान सही डिटेल्स भरने और फॉर्म सबमिट करने से पहले उसकी पूरी जांच करने की सख्त सलाह दी जाती है।"
विज्ञापन
किन जानकारियों में कर सकते हैं संशोधन?
आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार कुछ विशेष जानकारियों को ही संशोधित कर सकते हैं। आवेदन पत्र में दर्ज 'नाम', 'ईमेल आईडी' और 'मोबाइल नंबर' में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।हालांकि, श्रेणी (कैटेगरी) संबंधी विवरणों में सीमित संयोजनों के तहत सुधार की अनुमति दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने पहले जनरल, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग या अन्य पिछड़ा वर्ग – नॉन-क्रीमी लेयर को चुना था, वे अपनी श्रेणी को जनरल, EWS, OBC–NCL, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या बेंचमार्क विकलांगता में बदल सकते हैं। लेकिन जिन्होंने मूल रूप से SC, ST या PwBD श्रेणी का चयन किया था, वे केवल उसी संबंधित श्रेणी में बदलाव कर सकते हैं।
सुधार शुल्क
आवेदन सुधार के लिए 200 रुपए का प्रोसेसिंग शुल्क लागू है। लेकिन DigiLocker से जुड़ी जानकारी में संशोधन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। एक बार भुगतान किया गया शुल्क न लौटाया जाएगा और न ही किसी अन्य परीक्षा में समायोजित किया जा सकेगा।इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6,215 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें पीओ के 5208 और एसओ के 1007 पद शामिल हैं।| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) | 5208 |
| स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) | 1007 |