IBPS PO Vacancy: आईबीपीएस पीओ के 5208 पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका, कल बंद हो जाएगी विंडो; जानें पैटर्न
IBPS PO Recruitment 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन द्वारा आयोजित पीओ भर्ती 2025 के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर के 5208 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 है। प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की जाएगी, जबकि मेन परीक्षा नवंबर में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS PO 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 जुलाई 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 |
| प्री एग्जाम ट्रेनिंग | अगस्त 2025 |
| प्रीलिम्स परीक्षा तिथि | 17, 23 और 24 अगस्त 2025 |
| प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट | सितंबर 2025 |
| मेन परीक्षा तिथि | अक्टूबर 2025 |
| मेन परीक्षा का रिजल्ट | नवंबर – दिसंबर 2025 |
| पर्सनैलिटी टेस्ट | नवंबर – दिसंबर 2025 |
| इंटरव्यू राउंड | दिसंबर 2025 – जनवरी 2026 |
| फाइनल अलॉटमेंट | जनवरी – फरवरी 2026 |
IBPS PO 2025: प्रारंभिक परीक्षा में ये हुए बदलाव
इस बार प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में विषयों के अंक वितरण में फेरबदल किया गया है:
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणितीय क्षमता) के अंक 35 से घटाकर 30 कर दिए गए हैं।
- वहीं, रीजनिंग एबिलिटी (तर्क क्षमता) के अंक 30 से बढ़ाकर 40 कर दिए गए हैं।
- हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा की कुल अवधि और प्रश्नों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मुख्य परीक्षा में क्या बदला?
मुख्य परीक्षा के पैटर्न में भी कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं:
- रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड के प्रश्न 45 से घटाकर 40 कर दिए गए हैं और इसका समय 60 मिनट से घटाकर 50 मिनट कर दिया गया है।
- जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस विषय अब 35 प्रश्नों में 50 अंक का होगा, जबकि पहले यह 35 मिनट में पूछा जाता था, अब इसे 25 मिनट में पूरा करना होगा।
- डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन अब 50 अंक का होगा, जो पिछले साल 60 अंक का था।
- मुख्य परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की कुल संख्या अब 155 से घटकर 145 हो गई है, और कुल परीक्षा अवधि भी 180 मिनट से घटकर 160 मिनट कर दी गई है।
पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता की आवश्यकता होती है। उम्मीदवार के पास पंजीकरण की तिथि पर एक वैध अंक पत्र/प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आयु सीमा: आवेदक की आयु 1 जुलाई 2025 को न्युनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1995 से पहले तथा 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹850 का शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PWD) और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 निर्धारित किया गया है।
कैसे करें आवेदन
आईबीपीएस पीओ के लिए पंजीकरण करने के चरण नीचे दिए गए हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
- होम पेज पर, 'आईबीपीएस पीओ 2025 विज्ञापन' पर क्लिक करें।
- 'नया पंजीकरण' टैब पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- आवश्यक विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- पंजीकरण आईडी और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा
- स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, कंप्यूटर प्रमाणन पाठ्यक्रम, बैंकों की प्राथमिकताएं आदि जैसे आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।