फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS PO Interview Call Letter 2020 Released, check at www.ibps.in

IBPS ने जारी किए पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर, ऐसे करें चेक

Wed, 15 Jan 2020 11:06 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 15 Jan 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
IBPS PO Interview Call Letter 2020 Released, check at www.ibps.in

IBPS PO Interview Call Letter 2020 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा IBPS PO साक्षात्कार कॉल लेटर 2020 14 जनवरी, 2020 को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों के कॉल लेटर आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in या खबर में आगे दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर साक्षात्कार कॉल पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि कॉल लेटर 14 जनवरी, 2020 से 6 फरवरी, 2020 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा 12, 13 और 19 अक्टूबर, 2019 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी और वहीं मुख्य परीक्षा 30 नवंबर, 2019 को आयोजित की गई थी। जिसके परिणाम 01 जनवरी, 2020 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 4336 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईबीपीएस पीओ साक्षात्कार कॉल पत्र 2020 डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS PO साक्षात्कार कॉल लेटर 2020 ऐसे करें डाउनलोड :

चरण 1 : आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर आईबीपीएस पीओ साक्षात्कार कॉल पत्र 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : एक नया पृष्ठ खुलेगा जहां उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज करें।  
चरण 4 : लॉगिन बटन पर क्लिक करें और अब आपका कॉल लेटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5 : कॉल लेटर को डाउनलोड करें। 
चरण 6 : एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
IBPS PO साक्षात्कार कॉल लेटर 2020 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE: डीएसएसएसबी, पीएससी, बिजली विभाग समेत कई जगहों पर नौकरी के मौके


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed