IBPS Clerk के लिए फिर से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, हाथ से जानें न दें यह मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी बैंक में नौकरी वर्तमान समय में हर युवा की पहली पसंद है। आरामदेह नौकरी के साथ साथ बेहतर वेतन व ढेरों अन्य सुविधाएं युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। इसी वजह से हर सालों लाखों युवा सरकारी बैंको में नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) एक खास तोहफा लेकर आई है। IBPS ने क्लर्क भर्ती परीक्षा के माध्यम से सरकारी बैंको में भरे जाने वाले 2557 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार किन्हीं कारणों से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे वो IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पुनः आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रमुख तिथियां
IBPS ने इन पदों के लिए आवेदन की तिथि 23 अक्टूबर से 6 नवंबर तक निर्धारित की है। आपको बता दें कि इसके लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता पूरी करने की अंतिम तारीख को भी बढ़ा कर 6 नवंबर 2020 कर दिया गया है।
क्या है आयु सीमा व आवश्यक शैक्षिक योग्यता
IBPS क्लर्क के लिए आवेदन हेतु अभ्यर्थी की उम्र 01/09/2020 को कम से कम 20 वर्ष व अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। यानि की अभ्यर्थी की जन्मतिथि 02/09/1992 से 01/09/2000 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा विभिन्न वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाती है।
जहां तक बात शैक्षिक योग्यता की करें तो अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है। जिसका परिणाम 6 नवंबर 2020 से पूर्व घोषित किया जा चुका हो। साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना आवश्यक है।
Safalta.com के साथ पूरा करें सरकारी बैंक में नौकरी का सपना
IBPS क्लर्क की तैयारी के लिए सबसे जरूरी है हर प्रश्न को बेहद कम समय में हल करना। इसके प्री परीक्षा में 100 प्रश्नों को हल करने के लिए 60 मिनट व मेन में 190 प्रश्नों को हल करने के लिए 160 मिनट को समय मिलता है। मतलब एक प्रश्न के लिए एक मिनट से भी कम का समय। इसलिए इसकी तैयारी बेहद ध्यान से एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में करने की आवश्यकता है। छात्रों की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए Safalta.com एक खास कोर्स लेकर आया है जिसे IBPS क्लर्क की तैयारी के लिए ही डिजाइन किया गया है।
अनुभवी फैकल्टी कराएगी आपकी तैयारी
इस कोर्स में एक्सपर्ट फैकल्टी के द्वारा आपकी तैयारी कराई जाएगी जिन्होंने अब तक हजारों छात्रों को बैंक की परीक्षा में सफलता दिलाई है। 20 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले सुकीर्त सर क्वाटिएटिव ऐप्टीट्यूड तो वहीं वैशाली मैम अंग्रेजी पढ़ाएंगी। विक्रम सर रीजनिंग की तैयारी कराएंगे जो कि पिछले 15 सालों से शिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हैं।
इसके अलावा इस कोर्स में लाइव ऑनलाइन क्लासेज प्रदान की जाएंगी जिसके द्वारा आपकी प्री व मेन दोनों परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही छात्रों को पीडीएफ स्टडी मैटेरियल व एक्सपर्ट्स नोट्स प्रदान किए जाएंगे। छात्रों की तैयारी को और भी पक्का कराने के लिए हर हफ्ते मॉक टेस्ट, प्राब्लम सॉल्विंग सेशन व प्रैक्टिस टेस्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को क्लासेज का वीडियो बैकअप एक्सेस भी प्रदान किया जाएगा ताकि उनसे कोई भी क्लास न छूटे।
इस कोर्स से केवल प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी करने पर फीस मात्र 999 रु. है। तो वहीं प्रीलिम्स व मेन दोनों परीक्षा की तैयारी के लिए दाखिला लेने पर यह कोर्स मात्र 1499 रु. की बेहद कम फीस में उपलब्ध है।
तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें https://bit.ly/3oe5k39 और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/UpFuK3Vk3oN6fzoG7