फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Clerk Recruitment 2023 registration ends today apply at ibps.in

IBPS Clerk Recruitment 2023: बैंक क्लर्क पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Fri, 21 Jul 2023 12:16 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 21 Jul 2023 12:16 PM IST
सार

IBPS Clerk Recruitment 2023: आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर भर्ती आवेदन का आज आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS Clerk Recruitment 2023 registration ends today apply at ibps.in
IBPS Clerk 2023 Registration - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IBPS Clerk Recruitment 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की तरफ से आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का शुक्रवार 21 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। बैंकिंग क्षेत्र में करिअर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

आईबीपीएस क्लर्क रिक्तियों का विवरण

आईबीपीएस क्लर्क रिक्तियों में संशोधन किया गया है। पहले रिक्तियां 4045 थीं और अब इसे बढ़ाकर 4545 कर दिया गया है। ये रिक्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ जैसे 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम श्रेणी के उम्मीदवारों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

परीक्षा विवरण

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाली है। परिणाम सितंबर/अक्तूबर 2023 में घोषित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 07 अक्तूबर 2023 को आयोजित की जाएगी।

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा

 प्रारंभिक परीक्षा में मुख्य रूप से तीन विषय अंग्रेजी, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता शामिल होते हैं। परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।

आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे, जो कुल 4 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जो कि सामान्य/वित्त जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता और मात्रात्मक योग्यता के हैं। कुल 200 अंकों की है।

आईबीपीएस क्लर्क आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु - 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु-28 वर्ष

आईबीपीएस क्लर्क ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

  • होमपेज पर आईबीपीएस क्लर्क पोस्ट 2023 पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed