फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IB SA Executive Recruitment 2025 for 4,987 posts; 10th passed apply at mha.gov.in till 17 Aug

IB SA Executive 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए करीब 5000 पदों पर भर्ती; वेतन 69,100 रुपये तक

Sat, 26 Jul 2025 09:42 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 09:42 AM IST
सार

IB SA Executive Recruitment: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव के बाद एक और शानदार भर्ती शुरू की है। यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए है, जिसमें सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव के तकरीबन पांच हजार पदों को भरा जाएगा।
 

विज्ञापन
IB SA Executive Recruitment 2025 for 4,987 posts; 10th passed apply at mha.gov.in till 17 Aug
इंटेलीजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए भर्ती, IB SA Executive 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IB Recruitment 2025: गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के सब्सिडियरी इंटेलीजेंस ब्यूरो (SIB) में सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव के तकरीबन पांच हजार पदों पर भर्ती निकाली है। पंजीकरण प्रक्रिया आज, 26 जुलाई से शुरू हो रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

IB SA Executive Recruitment 2025: 17 अगस्त तक करें आवेदन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया आज 26 जुलाई, 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2025 है। यह भर्ती देश के विभिन्न भागों के लिए की जा रही है। कुल 4,987 पदों को भरा जाना है, जिसमें 2471 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं। वहीं, 1015 पद ओबीसी, 501 ईडब्ल्यूएस, 574 एससी और 426 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

 
स्थान लोकल भाषा वैकेंसी
अगरतला बांग्ला, कोकबोरोक, चकमा, कावब्रू और हलम 67
अहमदाबाद गुजराती और कच्छी 307
आइजोल मिज़ो, लाई, मारा, पैंग, ब्रू, बर्मी, फलम-चिन और बावम 53
अमृतसर पंजाबी 74
बेंगलुरु कन्नड़, तुलु, बेरी, कोंकणी और नवायथी 204
भोपाल हिन्दी 87
भुबनेश्वर उड़िया, कुटिया, डोंगरिया और भुजिया 76
चंडीगढ़ हिंदी और पंजाबी 86
चेन्नई तमिल 285
देहरादून हिन्दी 37
दिल्ली हिन्दी, पंजाबी, उर्दू 1124
गंगटोक नेपाली, भूटिया और लेप्चा 33
गुवाहाटी असमिया, सिलहटी, बंगाली, नेपाली, बोडो, मिशिंग, दिमासा, राभा, तिवा, कुकी, हमार, पाइते, गारो, संथाली, कोचराजबंशी, मणिपुरी (मैतेई) और खासी 124
हैदराबाद तेलुगु 117
इंफाल मणिपुरी (बंगाली और मैतेई मायेक लिपि), तांगखुल, माओ, अनल, मारिंग, थाडौ, पाइते, ज़ोउ, रोंगमेई और मिज़ो 39
ईटानगर न्यिशी, आदि, गैलो, अपातानी, इदु मिश्मी, मोनपा, नोक्टे, तांगसा, शेरडुकपेन और मेम्बा 180
जयपुर हिन्दी, मारवाड़ी, ढट्टी/थारी और वागड़ी 130
जम्मू डोगरी, कश्मीरी, उर्दू, गोजरी और हिंदी 75
कलिम्पोंग तिब्बती और नेपाली 14
कोहिमा अंगामी, एओ, सेमा, लोथा, चाकेसांग, रंगमा, चांग, संगतम, यिमचुंगेर, फोम, कोन्याक, पोचुरी, जेलियांग, कुकी, कचारी, खियामनुमगन, तिखिर और नागामेसे 56
कोलकाता बंगाली, सिलहटी, नेपाली, भूटानी, उर्दू, संथाली और रोहिंग्या 280
लेह लद्दाखी/भोटी, पुर्गी, बाल्टी, शेना/ब्रोक्सकट, चांग्स्कैट, जंगस्करी और तिब्बती 37
लखनऊ हिन्दी 229
मेरठ हिन्दी 41
मुंबई मराठी, कोंकणी और अहिरानी 266
नागपुर मराठी, पंजाबी, उर्दू, गोंडी और माड़िया 32
पणजी कोंकणी और मराठी 42
पटना हिन्दी 164
रायपुर गोंडी, हल्बी और तेलुगु 28
रांची हिंदी, बंगाली, उड़िया, संथाली, हो/मुंडारी, ओरांव/कुरुख, खरिया एवं कुरमाली 33
शिलांग गारो, जयन्तिया-पनार, वार-जयन्तिया और हाजोंग 33
शिमला हिन्दी 40
सिलीगुड़ी बंगाली, नेपाली, राजबंशी और संथाली 39
श्रीनगर कश्मीरी और पहाड़ी 58
त्रिवेन्द्रम मलयालम 334
वाराणसी हिन्दी 48
विजयवाड़ा तेलुगु 115
विज्ञापन
विज्ञापन

IB SA Executive 2025 Eligibility: पात्रता मानदंड

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी को लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहा है, वहीं का रहना वाला हो। उसके पास वहां का निवास प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास इंटेलिजेंस कार्य में फील्ड एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।
विज्ञापन

IB SA Executive Age Limit: 18 से 27 वर्ष की आयु वाले कर सकते हैं आवेदन

न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

IB SA Executive Salary: इतना मिलेगा वेतन

सब्सिडियरी इंटेलीजेंस ब्यूरो (SIB) में सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव भर्ती के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, स्वीकार्य केंद्रीय सरकार भत्ते भी दिए जाएंगे।

IB SA Executive Selection Process: आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन टियर-1, टियर-2 परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 

IB SA Executive Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

टियर-1 परीक्षा के प्रश्न पत्र में 5 भाग होंगे। प्रत्येक भाग में 20-20 एमसीक्यू टाइप प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक एक अंक का होगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें सामान्य जागरूकता (General Awareness), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, न्यूमेरिकल/एनालिटकल/लॉजिकल एबिलिटी/रीजनिंग, इंग्लिश लेंग्वेज व जनरल स्टडीज से प्रश्न आएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक कटेगा।

टियर -1 पास करने वालों को टियर-2 के लिए बुलाया जाएगा, जोकि डिस्क्रिप्टिव टाइप की परीक्षा होगी। इस चरण में चुनी हुई भाषा के अनुवाद का टेस्ट होगा। एक 500 शब्द का पैसेज अनुवाद करना होगा। यह महज क्वालिफाइंग होगा। इसमें 50 में से 20 नंबर ही लाने होंगे। 

तीसरा चरण साक्षात्कार होगा। मेरिट लिस्ट टियर-1 व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी।

आवेदन फीस

सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 650 रुपये, एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों को 550 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। भुगतान डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, एसबीआई चालान से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed