फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IAS Safalta Talks 2021: Know the secret to crack UPSC from former IFS officer Hardeep Singh Kingra-safalta

IAS Safalta Talks 2021: पूर्व IFS अधिकारी हरदीप सिंह किंगरा से जानिए UPSC क्रैक करने का मंत्र

Thu, 22 Jul 2021 01:27 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 22 Jul 2021 01:27 PM IST
सार

हरदीप सिंह किंगरा जी शुरू से ही एक अच्छे छात्र थे। इनका मार्गदर्शन छात्रों को सही रणनीति निर्माण में भी काफी सहायता प्रदान करता है। अगर आप भी सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इस सेशन से जुड़कर जानें तैयारी के खास टिप्स। बता दें कि इस सेशन का आयोजन 22 जुलाई को शाम 7 बजे होगा। इस सेशन से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

विज्ञापन
IAS Safalta Talks 2021: Know the secret to crack UPSC from former IFS officer Hardeep Singh Kingra-safalta
Supreme Court on UPSC Civil Service Exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल सर्विस आज हर युवा का सपना है। ये भारत की सबसे बेहतरीन नौकरियों में से एक है। इसी वजह से इसकी चयन प्रक्रिया भी काफी मुश्किल व चुनौती भरी है। हर युवा तैयारी के लिए अपनी अलग रणनीति बनाता है। लेकिन कुछ को सफलता मिलती है तो वहीं कई असफल हो जाते हैं। इस परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़ाई के साथ साथ सबसे आवश्यक है सही एप्रोच। इसके बिना आपकी तैयारी काफी मुश्किल भरी हो जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Safalta Talks का खास सेशन आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूर्व IFS अधिकारी हरदीप सिंह किंगरा आपको UPSC परीक्षाओं की तैयारी के खास टिप्स बताएंगे। 

विज्ञापन

मौर, पंजाब के रहने वाले हरदीप सिंह किंगरा जी की प्रारम्भिक शिक्षा उनके गांव के ही स्कूल में हुई थी जिसके बाद इन्होंने महिंद्रा कॉलेज पटियाला से ग्रेजुएशन व पंजाब युनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इन्होंने यूनाइटेड किंगडम में स्थित ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ये राजस्थान के गंगानगर स्थित एक कॉलेज में बतौर लेक्चरर नियुक्त हुए। साल 1980 में इन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा पास की। इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय डेलीगेशन का विदेशों में प्रतिनिधित्व भी किया। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन में भी प्रमुख भूमिका निभाई। अनुसूचित जाति के छात्रों की पढ़ाई के लिए इन्होंने ढेरों महत्वपूर्ण कदम उठाए जिनमें प्रमुख स्कॉलरशिप का डायरेक्ट ट्रांसफर व स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। सेवानिवृत्त होने के बाद भारत सरकार के हाइड्रोइलेक्ट्रिक और इरीगेशन प्रोजेक्ट के लिए बनाई गई इनवायरमेंट अप्रेजल कमेटी के वाइस चेयरपरसन नियुक्त हुए। वर्तमान समय में हाइड्रोपॉनिक फार्म का संचालन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

हरदीप सिंह किंगरा जी शुरू से ही एक अच्छे छात्र थे। इनका मार्गदर्शन छात्रों को सही रणनीति निर्माण में भी काफी सहायता प्रदान करता है। अगर आप भी सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इस सेशन से जुड़कर जानें तैयारी के खास टिप्स। बता दें कि इस सेशन का आयोजन 22 जुलाई को शाम 7 बजे होगा। इस सेशन से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed