फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IARI Assistant Recruitment 2022 Last Date to Apply is June 25

IARI Recruitment: यहां 462 पदों पर मिल रही सरकारी नौकरी, 50 हजार तक का वेतन, आवेदन सिर्फ आज

Sat, 25 Jun 2022 05:59 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 25 Jun 2022 05:59 PM IST
सार

IARI Assistant Recruitment 2022: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन
IARI Assistant Recruitment 2022 Last Date to Apply is June 25
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IARI Assistant Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के पास एक शानदार अवसर है। हालांकि, इसके लिए अब समय काफी कम बचा है, लेकिन आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने सहायक अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली थी। अब इसमें आवेदन का आखिरी समय है।  

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और इसके संस्थान के अंतर्गत सहायक के कुल 462 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जारी किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को चेक करके अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

IARI Recruitment: मध्य रात्रि तक कर सकते हैं आवेदन

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 मई, 2022 से शुरू की गई थी। वहीं, आवेदन के लिए आखिरी तारीख एक जून निर्धारित थी, जिसे बाद में 25 जून, 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया था। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।  
 

IARI Recruitment: योग्यता एवं पात्रता मानदंड

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा 20 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और संस्थान में सहायक के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

IARI Assistant Recruitment: इतना मिलेगा वेतन

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में सहायक के रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान मुख्यालय में सहायक के रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 
 

IARI Assistant Recruitment: कैसे करें आवेदन? 

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सहायक भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  5. अब जरूरी जानकारी को दर्ज करके आवेदन पत्र को भरें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed