IAF AFCAT 2 Result 2022: एयरफोर्स ने जारी किया एफकैट परीक्षा परिणाम, ऐसे चेक करें
AFCAT परीक्षा, 2022 के परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आई़डी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
विस्तार
भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट/AFCAT परीक्षा, 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम 23 सितंबर की रात को ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए हैं। इसे चेक करने का लिंक पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को....
कब हुई थी परीक्षा?
भारतीय वायुसेना की ओर से एयरफोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, 2022 का आयोजन 26, 27 और 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय वायुसेना के टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी के लिए कमीशंड ऑफिसर की भर्ती की जाएगी। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के माध्यम से कुल 300 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुई थी और इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा के लिए आवेदन जून महीने में ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए गए थे।
इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
AFCAT परीक्षा, 2022 के परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आई़डी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। ये सभी जानकारियां उम्मीदवारों के आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है।
कैसे चेक करें परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर लॉग ऑन करें।
- अब आपको होम पेज पर AFCAT परीक्षा, 2022 के परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा।
- इस पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब परिणाम का पीडीएफ आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट आउट प्राप्त करें।