फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   iaf afcat 2 2021 result declared, here is the direct link and steps to follow

AFCAT 2021: परिणाम जारी, अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक के जरिए देख सकते हैं अपना रिजल्ट

Fri, 17 Sep 2021 04:57 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 17 Sep 2021 04:57 PM IST
सार

IAF AFCAT 2021 Result Released: भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन ऑनलाइन टेस्ट (AFCAT 2) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
iaf afcat 2 2021 result declared, here is the direct link and steps to follow
AFCAT 2021 Result - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को आईएएफ एफकैट परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। जो अभ्यर्थी वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आईएएफ की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि आईएएफ एफकैट 2021 की परीक्षा 28, 29 और 30 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 334 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को एक प्रशिक्षण अवधि पूरी करनी होगी। उड़ान और तकनीकी शाखा के लिए प्रशिक्षण की अवधि 74 सप्ताह और गैर-तकनीकी शाखाओं के मामले में 52 सप्ताह की होगी। वायु सेना अकादमी डुंडीगल (हैदराबाद) में सभी पाठ्यक्रमों के लिए जुलाई 2022 के पहले सप्ताह में प्रशिक्षण शुरू होगा। 

विज्ञापन

IAF AFCAT Result 2021: अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

  • आईएएफ एएफकैट की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध 'आईएएफ एफकैट परिणाम 2021' की लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

परिणाम जारी होने के बाद क्या करना होगा?
परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। परिणाम के अनुसार एएफसीएटी 2 2021 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार एएफएसबी में उपस्थित होने के पात्र होंगे। AFSB का आयोजन वाराणसी, मैसूर, गांधीनगर, देहरादून में किया जाएगा। एफकैट परिणाम 2021 के अनुसार, एफकैट कट ऑफ 2021 157 अंक है, जबकि ईकेटी कट ऑफ 18 अंक है। चयनित उम्मीदवारों को फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में समूह ए राजपत्रित अधिकारी में भर्ती किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एएफसीएटी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed