फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HSSC women constable Result 2021 haryana staff selection commission released written examination result for the recruitment of women constable durga shakti , know how to check here, sarkari result

HSSC Result 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, यहां देखें

Sun, 26 Dec 2021 09:54 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 09:54 AM IST
सार

HSSC Result 2021: जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुई थी, वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
HSSC  women constable Result 2021 haryana staff selection commission released written examination result for the recruitment of women constable durga shakti , know how to check here, sarkari result
HSSC women constable 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने महिला कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।  इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुई थी, वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और इसके पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कब हुई थी परीक्षा?
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12 दिसंबर 2021 को किया गया था। परीक्षा में 80 अंकों  के कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। इस भर्ती के लिए कुल 1 लाख 66 हजार महिलाओं ने आवेदन किया था। परीक्षा के परिणामों में कुल 4925 महिलाओं ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। एचएसएससी महिला कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 698 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन


क्या होगा अगला चरण?
मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली उम्मीदवारों को अब शारीरिक परीक्षण (पीएसटी) के लिए 29 दिसंबर 2021 को सेक्टर - 3 पंचकूला के ताऊ देवी लाल मैदान में पहुंचना होगा। इसके लिए आयोग ने प्रवेश पत्र भी जारी करने शुरू कर दिए हैं। सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है भर्ती के लिए योग्यता?

शैक्षणिक योग्यता- 12वीं पास
आयु सीमा -  न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष
लंबाई - 158 सेंटीमीटर
आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के लिए 50 रुपये और अन्य के लिए 13 रुपये

कैसे होगा चयन?
आयोग द्वारा जारी की गई मेरिट सूची में रिक्त पदों की संख्या से सात गुणा अधिक उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पीएसटी में इन्हें 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौर पूरी करनी होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को पीएमटी के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। कुल 100 अंकों के आधार पर परिणाम तैयार किए जाएंगे। इसमे 80 अंक लिखित परीक्षा, 10 अंक एडिशनल क्वालिफिकेशन और 10 अंक प्रकीर्ण के शामिल किए जाएंगे।  

परिणाम का आधिकारिक पीडीएफ डायरेक्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed