फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HSSC Recruitment 2026: Haryana Group C Jobs Announced for 4227 Posts, CET Candidates Can Apply Online Soon

HSSC Group C: हरियाणा में ग्रुप-सी के 4227 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन शुरू होगा पंजीकरण; CET पास के लिए मौका

Fri, 06 Feb 2026 09:15 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 06 Feb 2026 09:15 PM IST
सार

Haryana HSSC Group C Vacancy 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-सी के 4200 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सीईटी (CET) पास उम्मीदवार तय तारीखों के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण और नोटिस का पीडीएफ नीचे उपलब्ध है...
 

विज्ञापन
HSSC Recruitment 2026: Haryana Group C Jobs Announced for 4227 Posts, CET Candidates Can Apply Online Soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

HSSC Group C Recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-सी के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 04/2026 जारी करते हुए कुल 4227 रिक्तियों को भरने की जानकारी दी है। 

विज्ञापन

किन विभागों में होगी भर्ती?

यह भर्ती अलग-अलग विभागों में की जाएगी, जिसमें बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी (MPHW), स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, डिस्पेंसर, डाइटिशियन, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन और लीगल असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में ग्रुप सी के 3112 पदों पर भर्ती, इस तारीख से पहले भरें फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) पास कर रखी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकेंगे।

 
अधिसूचना जारी 06 फरवरी, 2026
पंजीकरण शुरू 9 फरवरी, 2026
अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2026 (रात 11:59 बजे)
कुल पद 4,227
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ यहां देखें...
विज्ञापन

एचएसएससी ग्रुप सी पदों पर चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से सीईटी स्कोर पर आधारित होगी। इसके बाद संबंधित पदों के अनुसार अतिरिक्त चरण जैसे स्किल टेस्ट या लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक योग्यता हर पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट
 



हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए भर्ती की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि ग्रुप-सी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन तय समय सीमा के भीतर ही स्वीकार किए जाएंगे। आयोग ने युवाओं को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed