फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   HSSC CET Admit Card out at cet2025groupc.hryssc.com; Check here important instruction for candidates

HCET Admit Card: 26-27 जुलाई को हरियाणा सेट परीक्षा, उससे पहले जरूर करें ये दो काम, वरना हो सकती है दिक्कत!

Fri, 18 Jul 2025 05:39 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 05:39 PM IST
सार

HSSC CET Admit Card: प्रदेश में हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। हालांकि, अगर आपने भी इसके लिए आवेदन किया है तो आपको यहां बताई दो महत्वपूर्ण बातें जरूर जाननी चाहिए।
 

विज्ञापन
HSSC CET Admit Card out at cet2025groupc.hryssc.com; Check here important instruction for candidates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Haryana CET Admit card 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सामान्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई को किया जाना है। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के बेसब्री से प्रवेश पत्र जारी होने का इतंजार था, जोकि अब समाप्त हो चुका है। आयोग ने प्रवेश पत्र (HSSC CET Admit Card 2025) जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा में तकरीबन एक सप्ताह का समय बाकी रह गया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें यहां बताई दो बातों पर अमल जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो दो बातें...

विज्ञापन

सबसे पहली बात: प्रवेश पत्र जरूर डाउनलोड करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सामान्य पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र (HSSC CET Admit Card 2025) जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्रवेश पत्र परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक हैं। ऐसे में बाद में होने वाली किसी भी असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।

सभी पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cet2025groupc.hryssc.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद इसकी कम से कम तीन प्रतियां प्रिंट करा लें, जिनमें से एक प्रति को सुरक्षित रख दें, ताकि भविष्य में जरूर पड़ने पर आसानी से प्रिंट कराया जा सके।

दूसरा जरूरी काम: फ्री बस सेवा के लिए पंजीकरण जरूर करें

हरियाणा सरकार ने सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लाने और ले जाने के लिए फ्री बस सेवा की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को hartrans.gov.in लिंक पर जाकर एडवांस में सीट बुक करनी होगी। उम्मीदवारों को निकटतम प्वाइंट तक शटल सेवा भी दी जाएगी।

इसलिए अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और सरकार की मुफ्त बस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो तुरंत ऊपर बताई वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed