फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HSSC CET 2025: Strict Warning Against Early Paper Analysis on Social Media, Action Will Be Taken

HSSC CET: परीक्षा खत्म होने से पहले अगर सोशल मीडिया पर विश्लेषण किया तो खैर नहीं, अध्यक्ष ने दी सख्त हिदायत

Sat, 26 Jul 2025 02:48 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 26 Jul 2025 02:48 PM IST
सार

HSSC CET 2025 Exam: हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा का आज पहला दिन है। इसी बीच, आयोग के परीक्षा प्रश्न पत्र के संबंध में अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने एक सख्त हिदायत दी है। इस संबंध में विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
HSSC CET 2025: Strict Warning Against Early Paper Analysis on Social Media, Action Will Be Taken
HSSC CET 2025 - फोटो : L- Adobe Stock, R- X(@advhimmatsingh)

विस्तार

HSSC CET Exam 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आज पहले दिन की सामान्य पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आयोग ने उम्मीदवारों और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने स्पष्ट कहा है कि परीक्षा की सभी शिफ्ट पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार के प्रश्न पत्र का विश्लेषण (Paper Analysis) या चर्चा किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न की जाए। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग का कहना है कि प्रश्न पत्र की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। पहले भी कई बार इस विषय में नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इस बार चेतावनी और भी सख्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए शुरू की गई निःशुल्क बस सेवा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहले घोषणा की थी कि राज्य सरकार सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक सुगम परिवहन सुनिश्चित करने के लिए निःशुल्क बस सेवा प्रदान करेगी । महिला अभ्यर्थियों और उनके परिवार के एक सदस्य को निःशुल्क यात्रा की अनुमति होगी।

छात्रों की सुविधा के लिए एप भी लॉन्च किया गया

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने उम्मीदवारों के लिए एक ऐप - सीईटी 2025 ऐप भी लॉन्च किया है, जिससे वे अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए बसों की उपलब्धता, समय-सारिणी आदि जैसी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
 

स्कोर तीन साल तक मान्य

उम्मीदवारों को सीईटी 2025 के लिए सामान्य जागरूकता, हरियाणा सामान्य ज्ञान, गणित, तर्क शक्ति, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर जैसे विषयों की अच्छी तैयारी करनी होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीईटी का स्कोर तीन वर्षों तक वैध रहेगा और उम्मीदवार इस अवधि में इस स्कोर के आधार पर विभिन्न भर्तियों के लिए पात्र माने जाएंगे। साथ ही, अभ्यर्थी चाहें तो इस परीक्षा को कई बार दे सकते हैं, जिससे वे अपना स्कोर बेहतर कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed