HPSSC JBT Result: हिमाचल पीएससी ने जारी किया जेबीटी परीक्षा का अंतिम परिणाम, ऐसे चेक करें
HPSSC JBT Result: हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षकों के 617 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने दिसंबर 2018 में आवेदन मांगे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPSSC JBT Result: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPSSC) ने पोस्ट कोड 721, जेबीटी परीक्षास 2019 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम 06 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं इस परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया...
HPSSC JBT Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षकों के 617 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने दिसंबर 2018 में आवेदन मांगे थे। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जेबीटी परीक्षा का आयोजन 12 मई, 2019 को किया गया था। परीक्षा में 30,207 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि 6358 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के परिणाम को 30 मई, 2022 को जारी किया गया था। 15 जून से 22 जुलाई तक आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में 3236 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मेरिट सूची को भी जारी कर दिया गया है। मेरिट सूची में अंतिम रूप से चयनित कुल 613 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आरक्षित वर्ग के चार पदों के लिए कोई भी योग्य व्यक्ति ना मिलने से यह पद रिक्त रह गए हैं।
HPSSC JBT Result: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं-:
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेबीटी भर्तीस, 2019 परीक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
अब Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।