फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC releases answer keys for ADO, TO, ATO and AEE 2025 exams on official website

HPSC: कृषि विकास अधिकारी, कोषाधिकारी समेत कई परीक्षाओं की उत्तर कुंजियां जारी; इस लिंक सें करें डाउनलोड

Mon, 03 Nov 2025 02:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 02:56 PM IST
सार

HPSC Answer Key: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कृषि विकास अधिकारी, कोषाधिकारी और सहायक पर्यावरण अभियंता समेत कई परीक्षाओं की उत्तर कुंजियां जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन उत्तर कुंजियों की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
HPSC releases answer keys for ADO, TO, ATO and AEE 2025 exams on official website
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

HPSC Answer Key: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने साल 2025 की कई प्रमुख भर्तियों की आंसर की (Answer Key) जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कृषि विकास अधिकारी (Agricultural Development Officer - ADO), कोषाधिकारी (Treasury Officer - TO), सहायक कोषाधिकारी (Assistant Treasury Officer - ATO) और सहायक पर्यावरण अभियंता (Assistant Environment Engineer - AEE) पदों की परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आंसर की जारी होने से उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच करने और अनुमानित स्कोर निकालने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही सही और प्रमाणिक जानकारी प्राप्त करें। ये आंसर की उम्मीदवारों के प्रदर्शन का आधिकारिक मूल्यांकन आधार होंगी।

विज्ञापन

5 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति

उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही आयोग ने आपत्ति जमा करने के लिए विंडो 3 से 5 नवंबर तक खोली है। यदि उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं तो 5 नवंबर शाम 5 बजे तक इसे चुनौती दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विकास अधिकारी के 785 पद

HPSC की ADO भर्ती 2025 कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा के प्रशासनिक कैडर में कृषि विकास अधिकारी (Agricultural Development Officer) पदों के लिए आयोजित की गई है।

इस भर्ती के तहत कुल 785 रिक्तियां निकाली गई हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास B.Sc (Hons.) इन एग्रीकल्चर की डिग्री और हिंदी या संस्कृत की जानकारी मैट्रिक स्तर या उससे ऊपर होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और/या साक्षात्कार (Interview) शामिल है।

कोषाधिकारी और सहायक कोषाधिकारी की उत्तर कुंजी

कोषाधिकारी (TO) और सहायक कोषाधिकारी (ATO) भर्ती वित्त विभाग, हरियाणा के अंतर्गत आयोजित की गई थी। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 23/2023 के तहत निकाली गई थी। इसमें कुल 59 पद हैं, जिनमें 5 पद TO और 54 पद ATO के लिए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक (Graduate) डिग्री होना अनिवार्य है।

सहायक पर्यावरण अभियंता की उत्तर कुंजी

सहायक पर्यावरण अभियंता (Assistant Environment Engineer - AEE) भर्ती 2025 हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Haryana State Pollution Control Board) के तहत ग्रुप-बी श्रेणी के 29 पदों के लिए आयोजित की गई है।

इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास सिविल, केमिकल या एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक चली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed