HPSC Recruitment 2022: पशुपालन और डेयरी विभाग हरियाणा में बंपर भर्तियां, आज से करें आवेदन
HPSC Recruitment 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पशुपालन और डेयरी विभाग, हरियाणा में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
विस्तार
HPSC Recruitment 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पशुपालन और डेयरी विभाग, हरियाणा (ANIMAL HUSBANDRY AND DAIRYING DEPARTMENT, HARYANA) में पशु चिकित्सा सर्जन के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 15 दिसंबर २०२२ से आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर शुरू हो रही है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी, 2023 है।
HPSC Recruitment 2022 आयु सीमा
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 383 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 22 वर्ष से 42 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना एक जुलाई 2022 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़नी चाहिए।
HPSC Recruitment 2022 शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक। हिंदी का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1984 द्वारा आवश्यक के रूप में हरियाणा पशु चिकित्सा परिषद या भारत में किसी भी पशु चिकित्सा परिषद या भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के साथ पशु चिकित्सक के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
HPSC Recruitment 2022 आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 रुपये है। इसके साथ ही सभी महिला / एससी / बीसी-ए / बीसी-बी / ईएसएम / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए शुल्क 250 रुपये है।