फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC Recruitment 2021 haryana public service commission released recruitment for the 437 posts of lecturer, know how to apply here

HPSC lecturer Recruitment 2021: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के 437 पदों पर निकाली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Wed, 15 Dec 2021 09:02 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 15 Dec 2021 09:02 AM IST
सार

HPSC lecturer Recruitment 2021: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीपीएसी) में लेक्चरर के पदों पर भर्ती 13 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2022 है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 437 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
HPSC Recruitment 2021 haryana public service commission released recruitment for the 437 posts of lecturer, know how to apply here
HPSC lecturer Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा सपना सामने आया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीपीएसी) ने राज्य तकनीकी शिक्षा विभाग में लेक्चरर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती विभिन्न विषयों के लेक्चरर के लिए हो रही है। भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीपीएसी) की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पद और महत्वपूर्ण तारीखें
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीपीएसी) में लेक्चरर के पदों पर भर्ती 13 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2022 है। एचपीपीएसी लेक्चरर भर्ती के माध्यम से कुल 437 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

विज्ञापन

एचपीपीएसी लेक्चरर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्नविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीपीएसी) भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से लेकर 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पिछड़े वर्ग और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। 

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
एचपीपीएसी लेक्चरर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आयोग द्वारा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के आधिकारिक मेल आईडी पर लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र भेजा जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, पिछड़े वर्ग और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। 

एचपीपीएसी लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।  

1. उम्मीदवार सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीपीएसी) की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर लेक्चरर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
4. अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
5. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें।
6. सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
7. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed