फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Disregarding order proves costly Teachers fail upload syllabus Guruji app department withholds their salaries

आदेश की अनदेखी पड़ी भारी: गुरुजी एप पर सिलेबस अपलोड नहीं किया, विभाग ने शिक्षकों का वेतन रोका

Thu, 29 Oct 2026 06:01 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 29 Oct 2026 06:01 PM IST
सार

धनबाद में स्प्लिट सिलेबस की ऑनलाइन प्रविष्टि पूरी नहीं करने पर पांच सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का वेतन और मानदेय रोक दिया गया है। शिक्षा विभाग ने गुरुजी एप पर लंबित प्रविष्टि जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Disregarding order proves costly Teachers fail upload syllabus Guruji app department withholds their salaries
पांच स्कूलों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ एआई

विस्तार

विच्छेदित पाठ्यक्रम (स्प्लिट सिलेबस) की ऑनलाइन प्रविष्टि समय पर पूरी नहीं करने के मामले में पांच सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का वेतन और मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना, धनबाद के जिला शिक्षा अधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस संबंध में कड़ा कदम उठाते हुए आधिकारिक आदेश जारी किया है। विभाग ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और वार्डन को गुरुजी एप पर सिलेबस की ऑनलाइन प्रविष्टि जल्द से जल्द पूरी करने का सख्त निर्देश दिया है। जब तक यह कार्य पूरा नहीं होता, तब तक संबंधित शिक्षकों को भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


निर्देशों की अनदेखी पर कार्रवाई
जारी विभागीय आदेश के अनुसार, राज्य परियोजना निदेशक तथा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की ओर से स्प्लिट सिलेबस की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और यूजर मैनुअल पहले ही उपलब्ध कराए गए थे। इसके बावजूद संबंधित विद्यालयों ने निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा के तहत गुरुजी एप पर प्रविष्टि दर्ज नहीं की। शिक्षा विभाग ने इस लापरवाही को उच्च स्तर से मिले निर्देशों का उल्लंघन और अपने कार्य के प्रति गंभीर शिथिलता माना है। इसी आधार पर विभाग ने संबंधित पांचों स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन व मानदेय पर रोक लगाने का कड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन


कार्रवाई की जद में आए पांच स्कूल
विभागीय आदेश के अनुसार जिले के पांच सरकारी विद्यालयों के खिलाफ यह बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें बलियापुर स्थित राजकीय बुनियादी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पारसबनियां, संस्कृत उच्च विद्यालय धनबाद, सिजुआ का गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय धनबाद और झरिया क्षेत्र के सिंदरी में स्थित मजदूर उच्च विद्यालय शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को तुरंत अपनी लंबित प्रविष्टियों को पोर्टल पर अपलोड कर अद्यतन रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रविष्टि पूरी होने तक रोका गया वेतन
पत्र में यह स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि समीक्षा के समय तक संबंधित विद्यालयों द्वारा गुरुजी एप पर स्प्लिट सिलेबस की कोई प्रविष्टि अपलोड नहीं की गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने अगले आदेश तक तथा कार्य पूर्ण होने तक वेतन और मानदेय स्थगित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed