फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC MO Recruitment registration today last date to aply online at hpsc.gov.in

HPSC MO Recruitment 2023: हरियाणा में स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर आवेदन करने का आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई

Wed, 01 Feb 2023 05:59 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 01 Feb 2023 05:59 PM IST
सार

HPSC MO Recruitment 2023: हरियाणा में चिकित्सा अधिकारी के 120 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है।
 

विज्ञापन
HPSC MO Recruitment registration today last date to aply online at hpsc.gov.in
HPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

HPSC MO Recruitment Registration Last Date 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से शुरू जारी है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर आज ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आज यानी 01 फरवरी 2023 आखिरी तारीख है।
विज्ञापन


 

HPSC MO Eligibility पात्रता मापदंड

हरियाणा में निकली चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा एक फरवरी, 2023 को 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

HPSC MO Bharti इन विभागों में भर्ती

हरियाणा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ईएसआई, हेल्थ केयर, श्रम विभाग, हरियाणा में चिकित्सा अधिकारी, ग्रुप-ए (HCMS-I) के कुल 120 पदों को भरना है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 56,100 रुपये है।
 
विज्ञापन

HPSC MO Application Fee आवेदन शुल्क

चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए सामान्य श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये देना होगा। जबकि सभी महिला, एससी, बीसी-ए  बीसी-बी, ईएसएम, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए शुल्क 250 रुपये है।


 

HPSC MO Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर विज्ञापन टैब पर जाएं।
  • विज्ञापन संख्या 1/2023 के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉगइन करें।
  • विवरण भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed