HPSC HCS Mains 2023: एचसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी; इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड
HPSC HCS Mains 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 2023
एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार तुरंत नीचे बताएं तरीकें से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPSC HCS Mains 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 2023 की विज्ञापन संख्या 58 के तहत एचसीएस और अन्य संबद्ध सेवाओं - मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in. पर जाकर तुरंत अपना एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा दो पालियों मे आयोजित की जाएगी
एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा 30 और 31 मार्च को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 121 रिक्तियों को भरना है।
HPSC HCS Mains 2023: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उप्लब्ध एचसीएस और अन्य संबद्ध सेवा मुख्य परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड जांचें करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।