फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC has released exam schedule, admit cards will be issued from September 18

HPSC Exam Schedule 2024: एचपीएससी ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, 18 सितंबर से जारी होंगे प्रवेश पत्र

Tue, 17 Sep 2024 10:17 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 17 Sep 2024 10:17 AM IST
सार

HPSC Exam Schedule 2024: एचपीएससी ने कई पदों पर होने वाली भर्ती का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन भर्ती परीक्षाओं के प्रवेश पत्र 18 सितंबर से जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
HPSC has released exam schedule, admit cards will be issued from September 18
एग्जाम शेड्यूल जारी (प्रतीकात्मक) - फोटो : freepik

विस्तार

HPSC Exam Schedule 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) ने AMO, PGT और अन्य सहित विभिन्न पदों कर रहा है। इन भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस परीक्षा के प्रवेश पत्र 18 सितंबर, 2024 को hpsc.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


अधिसूचना में बताया गया है, "उम्मीदवारों को निर्देश दिया जाता है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ए4 साइज के पेपर पर लें, ताकि उनकी फोटो और अन्य विवरण आसानी से देखे/सत्यापित किए जा सकें। अस्पष्ट फोटो/हस्ताक्षर वाले छोटे आकार के एडमिट कार्ड वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।"
विज्ञापन


बता दें कि आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। स्नातकोत्तर शिक्षक गणित के लिए विषय ज्ञान परीक्षा 24 सितंबर, स्नातकोत्तर शिक्षक संस्कृत के लिए विषय ज्ञान परीक्षा 24 सितंबर और पंजाबी पदों के लिए विषय ज्ञान परीक्षा 25 सितंबर को आयोजित की जाएगी। सहायक वास्तुकार (ग्रुप-बी) स्क्रीनिंग टेस्ट 26 सितंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पद और विभाग परीक्षा परीक्षा तिथि और समय
स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग, हरियाणा में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट 23 सितंबर सुबह 9:30 से 11:30 तक
स्नातकोत्तर शिक्षक गणित विषय ज्ञान परीक्षा 23 सितंबर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
स्नातकोत्तर शिक्षक संस्कृत विषय ज्ञान परीक्षा 24 सितंबर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
स्नातकोत्तर शिक्षक पंजाबी विषय ज्ञान परीक्षा 25 सितंबर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
हरियाणा के वास्तुकला विभाग में सहायक वास्तुकार स्क्रीनिंग टेस्ट 29 सितंबर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed