फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   HPSC Haryana Civil Services Prelims 2021 Exam schedule announced exam held on 12th September

एचपीएससी : हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की नई तारीख जारी

Thu, 01 Jul 2021 10:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 10:35 PM IST
सार

हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा (HCS) 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर अधिसूचना देख सकते हैं। 

विज्ञापन
HPSC Haryana Civil Services Prelims 2021 Exam schedule announced exam held on 12th September
एचपीएससी हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक 2021 परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा (HCS) 2021 की संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर अधिसूचना देख सकते हैं। यह परीक्षा पहले 28 अगस्त, 2021 को होनी थी। 

विज्ञापन

एचसीएस प्रीलिम्स परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 03 से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होगा और उम्मीदवारों को प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का समय आवंटित किया जाएगा।  
विज्ञापन

बता दें कि इस चरण में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली हरियाणा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। मुख्य परीक्षा में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें अधिसूचना  

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पूर्व में जारी सूचनाओं के स्थान पर अब संशोधित अधिसूचना जारी कर कहा है कि 12 सितंबर, 2021 को HCS (Ex. Br.) और IICS (Ex. Dr.) और अन्य संबद्ध सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा 2021 आयोजित करने का निर्णय किया है। अधिसूचना में आगे कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों के स्थान और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बारे में अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट hpsc.gov.in पर जल्द प्रदर्शित की जाएगी।  

यूपीएससी की परीक्षाओं की तारीखों में भी बदलाव

इस बीच, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2021-22 सत्र के लिए अपना संशोधित परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया है। नई परीक्षा तिथियों के अनुसार, ईपीएफओ परीक्षा 05 सितंबर को, सीएपीएफ 2021 परीक्षा 08 अगस्त को और एनडीए II परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की जाएगी। एनडीए II परीक्षा पहले 05 सितंबर को आयोजित होने वाली थी। वहीं, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 10 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। 

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा से जुड़ी याचिका

उधर, सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 को स्थगित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस इंदिरा बनर्जी की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने  संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 को कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। पीठ ने कहा, नहीं, हम इस पर विचार नहीं कर सकते। किसी विशेष तिथि पर परीक्षा आयोजित करने का कोई मौलिक अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed