फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC AMO notification 2024 released for 805 posts apply from June 22; read more details

HPSC AMO Recruitment 2024: हरियाणा में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, कल से करें आवेदन

Fri, 21 Jun 2024 05:18 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 21 Jun 2024 05:18 PM IST
सार

HPSC AMO Recruitment 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) स्वास्थ्य और आयुष विभाग, हरियाणा में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (ग्रुप-बी) के 800 से अधिक पदों पर कल ही आवेदन शुरू करने वाला है। इन भर्ती जुड़ा पूरा विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
HPSC AMO notification 2024 released for 805 posts apply from June 22; read more details
HPSC AMO Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

HPSC AMO Recruitment 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने स्वास्थ्य और आयुष विभाग, हरियाणा में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (ग्रुप-बी) के पद के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 22 जून से आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2024 है।          
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 805 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी पदों को भरना है।

पात्रता मापदंड
आयु सीमा: आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदावरों की आयु 23 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षिक योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार का 10वीं तक हिन्दी विषय से पढ़ा होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीएससी एएमओ भर्ती के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पारिवारिक पहचान
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक दस्तावेज
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी (पुरुष उम्मीदवारों) के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।

ऐसे करें आवेदन
 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर उपलब्ध 'विज्ञापन' टैब पर जाएं।
  • एएमओ 2024 पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें। 
  • एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed