फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC ADO Admit Card 2022 Out for Haryana Agriculture Development Officer Sarkari Exam on November 13

HPSC ADO Admit Card: हरियाणा कृषि विकास अधिकारी भर्ती के प्रवेश-पत्र जारी, परीक्षा 13 नवंबर को, जानें पैटर्न

Wed, 02 Nov 2022 12:15 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 02 Nov 2022 12:15 PM IST
सार

HPSC ADO Admit Card 2022 Out: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने राज्य कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारी के पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
HPSC ADO Admit Card 2022 Out for Haryana Agriculture Development Officer Sarkari Exam on November 13
हरियाणा लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

HPSC ADO Admit Card 2022 Out: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने राज्य कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारी के पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

हरियाणा कृषि विकास अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 नवंबर को किया जा रहा है। उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रवेश-पत्र के लिए आधिकारिक एक अन्य फोटो पहचान-पत्र भी साथ ले जाना होगा।  

विज्ञापन

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने राज्य सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अंतर्गत विज्ञापन संख्या 12/2022 के माध्यम से ग्रुप बी कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा आयोजित करने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।  
 

HPSC ADO Admit Card 2022: डाउनलोड लिंक सक्रिय

एचपीएससी एडीओ परीक्षा 2022 के लिए हॉल टिकट आयोग द्वारा मंगलवार, एक नवंबर को देर शाम जारी किया गया है और इसके साथ ही एचपीएससी एडीओ एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर सक्रिय कर दिया गया है। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा की तारीख तक अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 
 

विज्ञापन

HPSC ADO Admit Card 2022: दो घंटे की होगी परीक्षा 100 प्रश्न आएंगे

इससे पहले, हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा टाइम-टेबल, परीक्षा योजना और परीक्षा पाठ्यक्रम 19 अक्तूबर, 2022 को जारी किया था। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा 13 नवंबर, 2022 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। साथ ही ओएमआर शीट पर निर्धारित स्थान से अलग मार्किंग करने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed