फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPRCA Teacher Recruitment 2026: Apply for 808 Teaching Posts in Himachal from April 17

HPRCA Vacancy 2026: हिमाचल में शिक्षक के 808 पदों पर भर्ती, 17 तारीख से करें अप्लाई; जानें आवेदन की सभी शर्तें

Thu, 09 Apr 2026 04:54 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 09 Apr 2026 04:54 PM IST
सार

HPRCA Recruitment 2026 Notification: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने हिमाचल प्रदेश में 808 शिक्षक पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इस भर्ती के माध्यम से संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, इतिहास और हिंदी समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
HPRCA Teacher Recruitment 2026: Apply for 808 Teaching Posts in Himachal from April 17
HPRCA Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

HPRCA Teacher Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने अपने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में 808 शिक्षक पद हैं और नियुक्ति निश्चित मानदेय/समेकित राशि पर होगी। आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे) से शुरू होगी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विषय कुल रिक्तियां
संगीत शिक्षक 118
शिक्षक (चित्रकला) 118
शिक्षक (संस्कृत) 118
शारीरिक शिक्षा शिक्षक (प्राथमिक) 118
शिक्षक (इतिहास) 86
शिक्षक (हिंदी) 151
शिक्षक (भूगोल) 99
Trending Videos

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • संगीत शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवार के पास गायन या वाद्य यंत्र में स्नातकोत्तर डिग्री (कम से कम 50% अंक) होनी चाहिए। इसके साथ ही बी.एड. (50% अंक), टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में दक्षता आवश्यक है।
  • संस्कृत शिक्षक के लिए उम्मीदवार के पास संस्कृत में स्नातकोत्तर डिग्री (50% अंक) होनी चाहिए। इसके अलावा बी.एड., टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में दक्षता जरूरी है।
  • इतिहास पढ़ाने के लिए उम्मीदवार के पास इतिहास में स्नातकोत्तर डिग्री (50% अंक) होनी चाहिए। इसके साथ बी.एड., टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में दक्षता अनिवार्य है।
  • हिंदी शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवार को हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री (50% अंक) रखनी होगी। इसके साथ बी.एड., टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में प्रवीणता आवश्यक है।
  • भूगोल शिक्षक के लिए उम्मीदवार के पास भूगोल में स्नातकोत्तर डिग्री (50% अंक) होनी चाहिए। इसके साथ बी.एड., टीईटी पास होना और हिंदी व अंग्रेजी में दक्षता जरूरी है।
  • चित्रकला शिक्षक के लिए उम्मीदवार के पास कला और शिल्प में 10+2 (50% अंक) के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा, या ललित कला में स्नातक (50%), या ललित कला में स्नातकोत्तर (55%) होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी में दक्षता जरूरी है।
  • शारीरिक शिक्षा शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 (50% अंक) + डीपीईडी (2 साल) या बीपीईडी (50%) या शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर स्नातक (50%), या पीटीआई पाठ्यक्रम के साथ पूर्व सैनिक होना चाहिए। इसके साथ हिंदी और अंग्रेजी में दक्षता जरूरी है।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और सभी श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Teacher Recruitment 2026" या संबंधित लिंक खोजें।
  • अधिसूचना (PDF) को ध्यान से पढ़ें और पात्रता, पद विवरण और अन्य नियम समझें।
  • अब "Apply Online" बटन पर क्लिक करें और नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed