HPPSC Recruitment 2022: हिमाचल पीएससी ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकालीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया
HPPSC AE Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में रेगुलर डिग्री होनी चाहिए।
विस्तार
HPPSC AE Recruitment 2022: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जिन उम्मीदवारों को इस पद पर जारी भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
HPPSC AE Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख 12 अप्रैल, 2022 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 76 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), क्लास-1 के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400, एससी वर्ग को 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। भूतपूर्व सैनिकों को के लिए आवेदन निशुल्क है।
HPPSC AE Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में रेगुलर डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
HPPSC AE Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना आवेदन पत्र भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।