{"_id":"63abfe0cafdfd563d82e0891","slug":"hppsc-announced-naib-tehsildar-preliminary-examination-2021-result-check-it-hppsc-hp-gov-in-for-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPSC Naib Tehsildar Results: हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
HPPSC Naib Tehsildar Results: हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
Wed, 28 Dec 2022 01:58 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 28 Dec 2022 01:58 PM IST
सार
HPPSC Naib Tehsildar Results: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने नायब तहसीलदार प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
HPPSC Prelims 2021 exam
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
HPPSC Naib Tehsildar Results: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने नायब तहसीलदार प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर परिणाम मेरिट सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि एचपीपीएससी नायब तहसीलदार परीक्षा 30 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की गई थी। इसकी उत्तर कुंजी 31 अक्तूबर को जारी की गई थी। प्री परीक्षा को पास कर चुके योग्य उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को नायब तहसीलदार (मुख्य) लिखित परीक्षा-2021 के लिए नए सिरे से आवेदन करना होगा, जिसके लिए तिथि अलग से अधिसूचित की जाएगी। नायब तहसीलदार मुख्य परीक्षा की डेट शीट भी शीघ्र ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि नायब तहसीलदार के अंक, कट ऑफ अंक (मुख्य) लिखित परीक्षा-2021 के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी, जब परीक्षा की पूरी प्रक्रिया फाइनल परिणाम के साथ समाप्त होगी।
विज्ञापन
HPPSC Naib Tehsildar ऐसे डाउनलोड करें परिणाम
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर व्हाट्स न्यू सेक्शन के तहत नायब तहसीलदार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एचपीपीएससी नायब तहसीलदार परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- रोल नंबर सर्च करके डाउनलोड करें और चेक करें।